प्रेम कहानी का दुखद अंत, साले ने कर दी जीजा की हत्या, बहन फांसी पर झूली

By दिनेश शुक्ल | Mar 12, 2021

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक प्रेम कहानी का तीन महीनों में ही दुःखद अंत हो गया। प्रेम विवाह से नाराज युवती के भाई ने गुरुवार सुबह अपने जीजा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और जीजा का कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंच गया। वहीं, जब यह खबर उसकी बहन को मिली, तो उसने अपने घर पर ही फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।  

इसे भी पढ़ें: महिला रसोईयों को मानदेय भुगतान की मांग को लेकर कमलनाथ ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

मृतक का एक कटा हुआ हाथ भी वहीं पड़ा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजेत कश्यप ने 13 दिसंबर 2020 को धीरज की बहन पूजा (19) को घर से भगाकर शादी कर ली थी। पूजा के घरवालों ने थाने में गुमशुदशी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने 27 फरवरी को दोनों को पकड़ लिया था, लेकिन पूजा ने घर जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद से विजेत उसके साथ जबलपुर के गढ़ा इलाके में किराये के मकान में रह रहा था। गुरुवार को वह अपने गांव आया था, इसी दौरान धीरज शुक्ला ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी  धीरज ने पुलिस को बताया कि विजेत उसका दोस्त था जिसने उसे धोखा दिया और उसकी बहिन को जाल में फंसाकर उससे शादी की जिसको लेकर वह नाराज था।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में बारिश होने के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

वही पुलिस ने अभी विजेत की हत्या पर कार्रवाई शुरू ही की थी कि कुछ देर बाद पुलिस को सूचना मिली की गढ़ा में पूजा की लाश फंदे पर झूल रही है। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया था। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं पूजा की भी हत्या करके शव तो नहीं लटकाया गया है। बताया जाता है कि विजेत कश्यप और धीरज शुक्ला का परिवार अवैध शराब के कारोबार से जुड़ा हुआ है। इसलिए दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। इसी दौरान पूजा और विजेत में प्रेम संबंध बन गए।

प्रमुख खबरें

फ्रांस में निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान- अब मेट्रो सिटीज तक सीमित नहीं ग्रोथ, देश के 500 शहर बनेंगे नए Economic Hub

Ketan Agarwal Murder: शादी के लिए आधार कार्ड क्यों मांग रही थी Siya Goyal? Chat ने खोले कई राज़

खामेनेई के जनाजे के वक्त Donald Trump ने लगाया Iran के जख्मों पर नमक-मिर्च! दुश्मन देश को सरेआम किया जलील

Reasons Of Low Energy: हर समय Low Energy और थकान? नजरअंदाज न करें ये 5 खतरनाक संकेत