किसानों के समर्थन में शिअद का प्रदर्शन, सुखबीर बोले- विपक्षी दल सरकार पर कानून वापल लेने का दबाव डालें

By अनुराग गुप्ता | Jul 19, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन का नवंबर के आखिरी सप्ताह से जारी है और अब इसकी गूंज संसद में सुनाई दे रही है। बता दें कि संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही किसान आंदोलन को विपक्षी दलों ने प्रमुखता से उठाया। इसी बीच शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने कृषि कानूनों के खिलाफ संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि देश के किसान इंसाफ चाहते हैं। हम चाहते हैं कि सारी पार्टी एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ खड़ी हों और कानून वापस लेने का दबाव डालें। वहीं दूसरी तरह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का भी बयान सामने आया। 

इसे भी पढ़ें: संसद सत्र से पहले बोले संसदीय कार्य मंत्री, सरकार किसी चर्चा से नहीं भाग रही 

उन्होंने कहा कि भारत सरकार किसानों से पूरी संवेदनशीलता के साथ चर्चा करने के​ लिए तैयार है। गौरतलब है कि कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले सात महीने से किसान संगठनों का आंदोलन जारी है। किसानों की मांग है कि तीनों कानूनों को वापस लिया जाए और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कानून बने।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता