दुखद है कि जब भारत कोविड से लड़ रहा था, कुछ लोगों ने देश की क्षमता पर सवाल उठाए : धनखड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2023

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कहा कि यह दुखद है कि जब भारत कोविड-19 महामारी से मुकाबला कर रहा था और अन्य देशों की मदद कर रहा था, उस दौरान कुछ लोगों ने देश की क्षमताओं पर विश्वास नहीं किया। उपराष्ट्रपति धनखड़ अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के 48वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, एक राष्ट्र के रूप में, हमें उस रवैए से बचने की जरूरत है। इससे किसी को फायदा नहीं होगा।’’

इसे भी पढ़ें: मर चुके दोस्त की नाबालिग बेटी से महीनों तक बलात्कार करने वाला दिल्ली सरकार का सीनियर ऑफिसर गिरफ्तार, लड़की का कई बार अबॉर्शन भी कराया?

उपराष्ट्रपति ने कहा, उन्होंने हमारे सभ्यतागत लोकाचार का प्रदर्शन किया। हमने अपने यहां भी कोविड से लड़ाई लड़ी और साथ ही कई देशों की भी मदद की। यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। यह देखना दुखद था कि हमारी क्षमता पर विश्वास नहीं करते हुए कुछ चिंताएं जताई गईं।’’ उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व की फार्मेसी बन गया है। उन्होंने कहा, हमारे पास वह कौशल, मानव संसाधन है। लेकिन हमें आम आदमी के लिए दवाओं को किफायती बनाने की खातिर कुछ और काम करना होगा। सरकार ने इस दिशा में व्यापक स्तर पर काम किया है।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक