कृषि कानूनों, बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाने के विरोध में विधानसभा में प्रस्ताव लाएगी शिअद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2021

चंडीगढ़|  शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने बुधवार को कहा कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों और बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाने की अधिसूचना के क्रियान्वयन को रोकने के वास्ते सदन द्वारा राज्य मंत्रिमंडल को निर्देश देने के लिए पार्टी, पंजाब विधानसभा के आगामी सत्र में एक प्रस्ताव लाएगी।

इसे भी पढ़ें: बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ने के फैसले पर विपक्षी दलों ने केंद्र पर साधा निशाना

पंजाब मंत्रिमंडल ने केंद्र द्वारा बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय सीमा से 50 किलोमीटर तक बढ़ाने का विरोध करने के लिए विधानसभा को आठ नवंबर को बुलाने को बुधवार को मंजूरी दी।

बादल ने कहा कि जिस तरह अमरिंदर सिंह ने बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाने के केंद्र के फैसले को उचित ठहराया उससे यह पता चलता है कि पंजाब कांग्रेस ने केंद्र के साथ मिलकर इसे संभव बनाया।

इसे भी पढ़ें: बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र का विस्तार सीमावर्ती राज्यों की भलाई के लिए है: भाजपा

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा