भाजपा की पुरानी सहयोगी पार्टी शिअद कृषि विधेयकों के खिलाफ 25 सिंतबर को करेगी चक्का जाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2020

चंडीगढ़। भाजपा की पुरानी सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने मंगलवार को घोषणा की है कि वे संसद से पारित कृषि विधेयकों के खिलाफ 25 सितंबर को पंजाब में चक्का जाम करेंगे। कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक 2020 तथा कृषक (सशक्तीकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक, 2020 को रविवार को राज्य सभा में विपक्षी सदस्यों के विरोध के बीच पारित हो गया। ये विधेयक पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को लोकसभा से पारित हुए थे। 

इसे भी पढ़ें: निलंबित सांसदों के साथ एकजुटता का प्रदर्शन करने के लिए उपवास पर गए NCP प्रमुख शरद पवार 

चीमा ने बतयाा कि पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल 26 सितंबर को राज्य में चार दिवसीय वृहद संपर्क कार्यक्रम शुरू करेंगे जिसमें वे पार्टी कार्यकर्ताओं को बताएंगे कि ये विधेयक कैसे किसान समुदाय पर नकारात्मक असर डालते हैं। चीमा ने कहा कि एक अक्टूबर को पार्टी नेतृत्व पंजाब के राज्यपाल को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपेंगे जिसमें इन विधेयकों को वापस लेने की अपील होगी। शिरोमणि अकाली दल के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राष्ट्रपति से अपील की है कि वह इन विधेयकों को मंजूरी न देकर किसानों और खेतिहर मजदूरों की रक्षा करें।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह