सदानंद गौड़ा ने कहा, लॉकडाउन के बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2021

बेंगलुरु। केन्द्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने शनिवार को कहा कि लॉकडाउन के बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं तथा बेंगलुरू समेत प्रमुख शहरों में दैनिक कोविड-19 मामलों में कमी देखी जा रही है, ऐसे में जरूरत पड़ी तो लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है। राज्य में फिलहाल 24 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लागू है। गौड़ा ने कहा, लॉकडाउन सफल रहा है इसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। मुंबई, दिल्ली और कर्नाटक का बेंगलुरु शहर इसकी मिसाल है। बीते कुछ दिन से (बेंगलुरू में) मामलों में गिरावट आ रही है। बेंगलुरू उत्तर संसदीय क्षेत्र से सांसद गौड़ा ने यहां पत्रकारों से कहा कि संक्रमण के चक्र को तोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंनेकहा यह (लॉकडाउन) सफल रहा है, अगर 24 मई के बाद इसे बढ़ाने की आवश्यकता हुई तो इसे बढ़ाया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress