भारतीय जनता पार्टी के गोवा इकाई के प्रमुख बने सदानंद तनावड़े

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2020

पणजी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सदानंद तनावड़े निर्विरोध रूप से पार्टी के गोवा इकाई के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। भाजपा ने आज यहां इसकी जानकारी दी। तनावड़े भाजपा के राज्य सभा सांसद विनय तेंदुलकर की जगह लेगें। तेंदुलकर 2012 से अब तक लगातार गोवा भाजपा के प्रमुख पद पर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से दुनिया को रू-ब-रू कराया जाएगा: मोदी

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने तनावड़े को पार्टी की गोवा इकाई का प्रमुख घोषित किया। यह घोषणा रविवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में हुई। थीविम के पूर्व विधायक तनावड़े मौजूदा समय में गोवा भाजपा के महासचिव पद पर थे। राज्य में पार्टी प्रमुख बनने के लिए सिर्फ उन्होंने ही शनिवार को नामांकन किया था।

इसे भी पढ़ें: चीन को पीओके की जगह कोलकाता और मुंबई बंदरगाहों के रास्ते बीआरआई पर विचार करना चाहिए: स्वामी

औपचारिक घोषणा से पहले भाजपा की राज्य परिषद का रविवार को सम्मेलन हुआ था। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष तेंदुलकर और गोवा के कई मंत्री मौजूद थे। सावंत ने ट्वीट कर तनावड़े का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि तनावड़े के नेतृत्व में पार्टी और अधिक ऊंचाइयों को छुएगी।

प्रमुख खबरें

हरमनप्रीत कौर ने की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- उम्मीद है भारत टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बनाएगा

Kejriwal के बाद अब मनीष सिसोदिया भी आ जाएंगे बाहर? 25 मई को होने वाले चुनाव से पहले HC से क्या मिलेगी राहत

LSG के मालिक Sanjeev Goenka और KL Rahul के विवाद के बाद Athiya Shetty ने शेयर किया पहला पोस्ट

पुंछ आतंकी हमले पर चन्नी की टिप्पणी आचार संहिता का उल्लंघन : पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी