मुख्यमंत्री की स्थिति से हम दुखी, उन्हें हाईजैक कर लिया गया है... तेजस्वी यादव ने फिर कसा नीतीश पर तंज

By अंकित सिंह | May 06, 2025

राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सीएम को हाईजैक कर लिया गया है और नीतीश कुमार की स्थिति से राजद आहत है। तेजस्वी यादव ने पटना में संवाददाताओं से कहा, "मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) जिस स्थिति से गुजर रहे हैं, उससे हम दुखी हैं। हम बार-बार मुख्यमंत्री से कहते हैं कि वह अब थक चुके हैं। मुख्यमंत्री यह साबित कर रहे हैं कि बिहार को कोई और चला रहा है, मुख्यमंत्री को हाईजैक कर लिया गया है।"

इसे भी पढ़ें: क्या यह राजनीतिक रूप से किया गया था... पहलगाम को लेकर सपा नेता का विवादित बयान, BJP बोली- पाकिस्तान की भाषा बोल रहे

गौरतलब है कि इस साल फरवरी में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव होगा जिसकी निगरानी वे करेंगे। इस बीच, बिहार के 200 बीएलए के अलावा, आने वाले वर्षों में आईआईआईडीईएम में कुल 1 लाख अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। सीईसी ने 26 मार्च को प्रशिक्षण का उद्घाटन किया था और प्रशिक्षण के महत्व को रेखांकित किया था। सीईसी कुमार ने कहा, "भारत का चुनाव दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव है। इस चुनाव को कराने के लिए चुनाव आयोग 10,50,000 बूथ बनाता है। हर मतदान केंद्र पर एक बूथ स्तर का अधिकारी होता है जो मतदाता सूची बनाने में मदद करता है और मतदाता सूची में नामों की जांच करने के लिए घर-घर जाता है।"

प्रमुख खबरें

IndiGo और Akasa Air ने बढ़ाई सऊदी अरब की उड़ानों पर रोक

Delhi के निहाल विहार में पति ने की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी विकास फरार

Aurora Hindu Temple में गोलीबारी की साजिश के वक्त परिवार संग मौजूद थे Raja Krishnamoorthi

Delhi Police: कॉजपा के तिरंगा मार्च पर सख्त पाबंदी, छोटे समूह को ही मिलेगी इजाजत