उत्तर प्रदेश में साध्वी की गला दबाकर हत्या, मौके पर पुलिस बल तैनात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2021

देश में संतों के खिलाफ अत्याचार तेजी से बढ़ रहे हैं। आए दिन अलग-अलग राज्यों से संतों की हत्या के मामले सामने आते हैं। अब ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से सामने आया है। जहां एक साध्वी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। दुपट्टे से गला दबाकर बेरहमी से हत्या की गई है।

लूट के साथ मर्डर का मामला

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि साध्वी मंदिर के ऊपर बने कमरे में पिछले 10 सालों से रह रही थी। पुलिस वारदात को लूट के साथ मर्डर के एंगल से भी जोड़कर देख रही है।  

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले में सीओ स्याना अलका सिंह का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा और पुलिस की एक टीम भी इसे लेकर रवाना हो चुकी है। सीओ ने कहा कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछ होंगे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: Gold Medal की बारिश! Priya, Sakshi ने India के लिए जीते Boxing Gold, बेटियों का कमाल

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!