हेमंत करकरे को लेकर साध्वी प्रज्ञा के फिर बिगड़े बोल, देशभक्त मानने से किया इनकार

By अभिनय आकाश | Jun 25, 2021

भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आतंकवाद विरोधी दस्ते के प्रमुख रहे हेमंत करकरे को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। प्रज्ञा ठाकुर आपातकाल की बरसी पर मीसाबंदियों के एक कार्यक्रम को संबोधित करने सीहोर पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के विरूद्ध षड़यंत्र, भगवा को आतंकवाद सिद्ध करना। ये सबकुछ करती है तो सिर्फ एक पार्टी और उनके साथी जिन्हें वामपंथी कहते हैं हम। ये सब वही करते हैं। एक इमरजेंसी लगी थी 1975 में और एक इमरजेंसी जैसी व्यवस्था बनी थी 2008 में जिस दिन मालेगांव ब्लास्ट में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अंदर किया गया। मैंने स्वयं उस चीज को देखा भी है झेला भी है। उस हेमंत करकरे ने जिसे लोग देशभक्त कहते हैं, लेकिन जो वास्तव में देशभक्त लोग हैं उसको देशभक्त नहीं कहते हैं। उन्होंने हमारे आचार्य जी कि ऊंगलियां तोड़ दी।

प्रमुख खबरें

China से भिड़ा यूरोप, रोज 1-बिलियन -यूरो के भारी नुक़सान से हड़कंप!

Graham Staines हत्याकांड के दोषी Dara Singh की सजा में छूट की याचिका Odisha Government ने की खारिज

BRICS समिट में ये 5 काम कर गए जिनपिंग, भारत भी हैरान!

Montreal Protocol प्रतिबद्धताओं को भारत ने विकास रोके बिना पूरा किया: Kirti Vardhan Singh