सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस विधायक को नाम बदनले की दी सलाह, यह है कारण

Sadhvi pragya singh thakur
सुयश भट्ट । Jun 22 2021 10:47AM

भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा पर निशाना साधा है। उन्होंने शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि आप हिंदू नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि आपको पीसी के आगे शर्मा नहीं कुछ और लगाने की जरूरत है।

भोपाल। राजधानी भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा पर निशाना साधा है। दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पत्र और गोमूत्र भेजने से नाराज सांसद ने पीसी शर्मा को अपना नाम बदलने की नहीसत दी है।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ने  नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मैं भारत के अस्तित्व पर जीती हूं, आपको अपमान करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि आप हिंदू नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि आपको पीसी के आगे शर्मा नहीं कुछ और लगाने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें:मध्यप्रदेश में सरकारी दफ्तर के बाहर युवक ने खुद को मारी गोली, फेसबुक लाइव कर दी आत्महत्या की जानकारी 

आपको बता दें कि सांसद ने कुछ समय पहले गोमूत्र से कोरोना के ठीक होने का दावा किया था। उन्होंने कहा था, ‘गोमूत्र पीने से फेफड़ों का इंफेक्शन दूर होता है। मैं खुद भी गोमूत्र अर्क लेती हूं और इसलिए मुझे अभी तक कोरोना के लिए कोई औषधि नहीं लेनी पड़ी और न ही मुझे अभी तक कोरोना हुआ है।

वहीं कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने इस बयान के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को गोमूत्र की शीशी कूरियर के जरिए भेजी थी और उनसे साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के दावे का वैज्ञानिक आधार मांगा था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़