वुशु स्टार्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली सादिया तारिक ने कही यह अहम बात

By अनुराग गुप्ता | Mar 04, 2022

श्रीनगर। वुशु स्टार्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली जम्मू-कश्मीर की सादिया तारिक की वतन वापसी हो चुकी है। आपको बता दें कि पिछले महीने के अंत में मास्को वुशु स्टार्स प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर की सादिया तारिक ने स्वर्ण पदक जीता था। उनसे प्रभासाक्षी ने विशेष बातचीत की है। इस दौरान सादिया तारिक ने बताया कि रूस में स्थिति कठिन थी, लेकिन उन्होंने इसे बखूबी संभाला था। 

इसे भी पढ़ें: दो साल बाद जम्मू-कश्मीर में फिर खुले 13,000 स्कूल, उत्साहित दिखे बच्चे 

उन्होंने बताया कि उनकी अंतिम लड़ाई एक रूसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ थी और वह मुकाबले से पहले घबराई हुई थीं। लेकिन फिर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक हासिल किया। हालांकि उन्होंने स्वर्ण पदक जीतने के बाद रोने वाली बात को भी स्वीकार किया।

आपको बता दें कि मास्को से स्वदेश लौटी सादिया तारिक का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ था। इस दौरान फैंस सादिया तारिक को देखकर काफी ज्यादा उत्साहित दिखाई दिए थे। उस वक्त उन्होंने कहा था कि तिरंगे के नीचे खेलना उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात होती है। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी अधिकारी ने कहा- कश्मीर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए कुछ कदम उठा रहा है भारत 

PM मोदी ने भी दी थी बधाई

15 वर्षीय सादिया तारिक के स्वर्ण पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उन्हें बधाई दी थी। इस विषय पर भी उन्होंने प्रभासाक्षी के संवाददाता को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मैं प्रधानमंत्री मोदी से मिली बधाई देखकर काफी ज्यादा हैरान थी।

प्रमुख खबरें

केमिकल ट्रीटमेंट से खराब हुए बाल? तो हफ्ते में एक बार ये जादुई हेयर मास्क ट्राई करें, घर बैठे पाएं सिल्की-शाइनी बाल!

करोड़ों के अय्यर को बेंच पर बैठाएगी RCB? कुंबले बोले - जीतने वाली टीम से छेड़छाड़ क्यों करें

सर्दी की सुबह को बनाएं लाजवाब: मूली-चावल की पूड़ी का अनोखा स्वाद, जानें आसान रेसिपी

धीरेन्द्र शास्त्री का चेतावनी: खतरे में बांग्लादेश में हिंदुओं की पहचान, तुरंत एक्शन ले भारत