भारत के यह हैं सबसे सुरक्षित बीच, बिना डर के पहनें बिकिनी

By मिताली जैन | Aug 20, 2022

बीच पर घूमना अधिकतर लोगों को पसंद आता है। इसलिए अक्सर लोग अपना हॉलिडे बीच साइड पर प्लॉन करते हैं। जब आप बीच पर घूमने जाएं और वहां पर स्विमिंग ना करें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। आमतौर पर, बीच पर जाते समय महिलाएं बिकिनी पहनने को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन अगर बात भारत की हो तो यहां पर महिलाओं की सुरक्षा यकीनन एक बड़ा मुद्दा है और इसलिए महिलाएं बीच पर भी बिकिनी पहनने से बचती हैं। हालांकि, अब आपको ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है। आज इस लेख में हम आपको भारत स्थित कुछ ऐसे बीचेस के बारे में बता रहे हैं, जो बहुत अधिक सुरक्षित माने गए हैं और इसलिए महिलाएं यहां पर बिना किसी झिझक के बिकिनी पहन सकती हैं-

रुक्मिणी मंदिर के उत्तर में लगभग 15 मिनट की दूरी पर, यह रमणीय समुद्र तट साफ नीले पानी और नरम रेत के साथ स्थित है। यह एक लाइटहाउस और एक चट्टानी तट के बीच में स्थित है। समुद्र तट पर पहुंचना काफी आसान है। समुद्र तट में पेयजल से लेकर फर्स्ट एड व शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं मौजूद हैं। इसकी गिनती भारत के सुरक्षित समुद्र तटों में होती है।

इसे भी पढ़ें: प्राकृतिक खूबसूरती और शहरी शोर से निजात दिलाता पर्यटक स्थल है लैंसडाउन

कासरकोड बीच, कर्नाटक

यह इको-बीच भारत में एकांत समुद्र तटों में से एक है, जिसमें आकर्षक कैसुरीना वृक्षारोपण हैं। यहां पर आपको एक अजीब सी शांति का अहसास होगा। इसमें एक लाइटहाउस भी है, साथ ही नौका विहार और चिल्ड्रन पार्क जैसी अन्य सुविधाएं भी हैं। जब आप यहां होते हैं, तो आप पास के मछली पकड़ने के बंदरगाह पर भी जा सकते हैं। यहां पर घूमना और बिकिनी पहनकर बीच पर स्विमिंग करने का अपना एक अलग ही आनंद है।

पदुबिद्री बीच, कर्नाटक

शांत नीला पानी, मुलायम सफेद रेत और हरी-भरी हरियाली कर्नाटक के पदुबिद्री समुद्र तट को दुनिया के सबसे अच्छे समुद्र तटों में से एक बनाती है। समुद्र तट उडिपी में बसा हुआ है और यह बेहद ही साफ है। यह भीड़ से बहुत दूर है और आप यहां बैठकर लहरों का आनंद ले सकते हैं। यहां पर घूमने का अपना एक अलग ही आनंद है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

इसे भी पढ़ें: वीकेंड पर बना रहे हैं घूमने का प्लान तो गुरुग्राम के पास बसे ये हिल स्टेशन रहेंगे बेस्ट

रुशिकोंडा बीच, आंध्र प्रदेश

प्राकृतिक हरियाली और खूबसूरत चोटियों से घिरा, रुशिकोंडा समुद्र तट विशाखापत्तनम के सबसे सुरम्य समुद्र तटों में से एक है। इस समुद्र तट पर आप वाटर स्कीइंग, विंडसर्फिंग और तैराकी जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। रुशिकोंडा समुद्र तट की गिनती दक्षिण भारत के सबसे बेहतरीन समुद्र तटों में से एक के रूप में होती है।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter