SAFF Championship: भारत और कुवैत का मुकाबला हुआ ड्रॉ, दोनों टीमों के खिलाड़ी भिड़े, भारतीय कोच को मिला Red Card

By रितिका कमठान | Jun 28, 2023

सैफ चैंपियनशिप में मंगलवार को भारत और कुवैत के मुकाबले में काफी रोमांच और हंगामा देखने को मिला। बेंगलुरु में दोनों टीमों के बीच खेला गया ये मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। भारतीय टीम का टूर्नामेंट में ये तीसरा मुकाबला था जो ड्रॉ की भेंट चढ़ गया। ये पूरा मुकाबला हाई वोल्टेज ड्रामे की भेंट चढ़ा, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों में कई बार भिड़ंत होती दिखी।

इस बहस के कारण रेफरी ने रहीम और हमाद अलकल्लाफ को रेड कार्ड दिखाया और दोनों को बाहर बैठना पड़ा। वहीं इस रेड कार्ड से भारतीय टीम को धक्का लगा है क्योंकि रहीम को सेमीफाइनल में खेलने का मौका नहीं मिलेगा।

भारतीय कोच को मिला रेड कार्ड
इस मुकाबले में भारतीय टीम के खिलाड़ियों को ही नहीं बल्कि भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमैक को भी रेड कार्ड मिला। इससे पहले खेल में बाधा डालने के आरोप में उन्हें येलो कार्ड मिल चुका था, जिसके बाद कुवैत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्हें रेड कार्ड मिला, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। ये दूसरा मौका है जब उन्हें रेड कार्ड मिला है, इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी उन्हें रेड कार्ड मिल चुका है। बता दें कि इस मैच में कोच अधिकारियों से बहस करते दिखे और 81वें मिनट में उन्हें लाल कार्ड दिखाया गया।

ऐसा रहा था भारतीय टीम का मुकाबला
कप्तान सुनील छेत्री के उम्दा प्रदर्शन के बावजूद भारत को सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप के आखिरी ग्रुप मैच में मंगलवार को कुवैत ने 1 . 1 से ड्रॉ पर रोक दिया। छेत्री ने पहले हाफ में इंजुरी टाइम में गोल करके भारत का खाता खोला लेकिन दूसरे हाफ में अतिरिक्त समय में अनवर अली के आत्मघाती गोल का खामियाजा भारत को भुगतना पड़ा। नौ मैचों में भारत ने यह पहला गोल गंवाया था। भारत और कुवैत दोनों के सात अंक रहे लेकिन बेहतर गोल औसत के आधार पर कुवैत शीर्ष पर रहा।

भारत का सामना सेमीफाइनल में लेबनान से होगा जबकि कुवैत की टक्कर बांग्लादेश या मालदीव से होगी। सेमीफाइनल के लिये पहले ही क्वालीफाई कर चुके भारत और कुवैत ने पहले ही क्षण से आक्रामक खेल दिखाया। भारत ने दोनों विंग से आक्रमण किया और छठे मिनट में गोल करने के करीब पहुंचा लेकिन आकाश मिश्रा के क्रास पर छेत्री गेंद पकड़ने में नाकाम रहे। भारत को 35वें मिनट में फिर मौका मिला लेकिन अनिरूद्ध थापा के कॉर्नर पर अनवर अली का हेडर निशाने पर नहीं लगा।

लगातार हमलों का फायदा भारत को इंजुरी टाइम में मिला जब थापा से पार लेकर छेत्री ने बेहतरीन गोल दागा। यह टूर्नामेंट में छेत्री का पांचवां और सैफ चैम्पियनशिप के कुल 26 मैचों में 24वां गोल था। भारत के रहीम अली और कुवैत के अल कल्लाफ को मैच के दौरान लाल कार्ड दिखाया गया। 

प्रमुख खबरें

एक पर हमला सब पर हमला वाली बात सही साबित हुई, Houthis ने Saudi Arabia पर सीधे हमले के बाद Pakistan Economy को भी बनाया निशाना!

Chitrakoot Link Expressway | चित्रकूट धाम की यात्रा होगी अब सुपरफास्ट: योगी सरकार ने 1,008 करोड़ के 6-लेन लिंक एक्सप्रेसवे को दी हरी झंडी, 120 km/h की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन

गाज़ा में शांति सिर्फ छलावा? अमेरिका का बड़ा दांव! इज़राइल की झोली में गिरेंगे 40,000 महा-विनाशकारी बम, हिल उठी पूरी दुनिया

Vienna Convention से UN के फैसले तक, ऐसे शुरू हुआ 16 सितंबर को World Ozone Day का सफर