SAFF Championship: टिकटों की अनुपलब्धता के कारण समूहों में पहुंची पाकिस्तानी टीम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2023

बेंगलुरू। पाकिस्तान ने मेजबान भारत के खिलाफ सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप के अपने पहले मैच से पहले इस तरह की तैयारी की उम्मीद नहीं की होगी। टीम के आधे से अधिक खिलाड़ी बुधवार को होने वाले मुकाबले से सिर्फ छह घंटे पहले भारत पहुंचे क्योंकि एक ही फ्लाइट में सभी टिकट उपलब्ध नहीं थे। अजीब परिस्थितियों की शुरुआत पाकिस्तान टीम के बुधवार तड़के एक बजे मॉरिशस से यहां पहुंचने पर हुई। खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ सहित पाकिस्तान दल के 32 सदस्यों को एक ही विमान में सीटें नहीं मिली और उन्हें दो समूह में यात्रा करनी पड़ी। पहले समूह ने सुबह चार बजे बेंगलुरू की उड़ान ली लेकिन दूसरा समूह मुंबई हवाई अड्डे पर आव्रजन स्वीकृति से जुड़े कुछ मुद्दों के कारण सुबह सवा नौ बजे की उड़ान से ही रवाना हो पाया।

इसे भी पढ़ें: Taipei Open: सीधे गेम में जीत के साथ प्रणय और कश्यप प्री क्वार्टर फाइनल में

केएसएफए सचिव एम सत्यनारायण ने पीटीआई को बताया, ‘‘पाकिस्तान टीम को शीर्ष स्तर की सुरक्षा दी जाएगी और हमें शहर के शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। टीम बस की सुरक्षा के लिए एक वाहन साथ होगा, टीम होटल और आयोजन स्थल पर पुलिसकर्मियों को कई परत में तैनात करना जैसे व्यापक उपाय होंगे और उनके साथ एक सुरक्षा विशेषज्ञ भी भेजा जाएगा।’’ सैफ चैंपियनशिप में पाकिस्तान का सामना 21 जून को भारत, 24 जून को कुवैत और 27 जून को नेपाल से होना है। सितंबर 2018 के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच यह पहला फुटबॉल मैच भी है। पिछले मुकाबले में भारत ने सैफ टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 3-1 से हराया था। टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का आगमन वीजा जारी होने में देरी के कारण अनिश्चितता से घिरा हुआ था। सोमवार की रात मॉरिशस में भारतीय उच्चायोग ने आखिरकार सभी लंबित आवेदनों को मंजूरी दे दी जिससे टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तानी टीम की भारत यात्रा का मार्ग प्रशस्त हो गया। पाकिस्तान की टीम चार देशों के टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए मॉरिशस में थी जिसे जिबूती ने जीता।

प्रमुख खबरें

Insomnia से हैं परेशान तो अपनाएं Military Method, 120 सेकेंड में मिलेगी गहरी नींद

Pakistani Soldiers Killed In Attack: उड़ा डाला पाकिस्तानी सेना का काफिला, सैनिकों के उड़े चिथड़े!

इतिहास रच Mirabai Chanu ने पूरा किया मेडल का ग्रैंड स्लैम! Nagoya Asian Games में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को मिला वेटलिफ्टिंग पदक

Russia-China Counter: ग्रीनलैंड में मिलिट्री बेस बनाएगा अमेरिका, हो गई बड़ी डील!