Bengal में भगवा लहर, Amit Shah बोले- यह TMC के 'भय' पर PM Modi के 'भरोसे' की जीत

By अंकित सिंह | May 04, 2026

पश्चिम बंगाल की 293 सीटों पर मतगणना जारी रहने के दौरान, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्तारूढ़ अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर अपनी महत्वपूर्ण बढ़त बनाए रखी है और साथ ही शुरुआती जीत भी दर्ज की है। वर्तमान में देखे तो भाजपा 205 सीटों पर या तो आगे है या जीत ली है। इस जीत को लेकर गृह मंत्री अमित शाह का बयान सामने आया है। अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि बंगाल की जनता को कोटि-कोटि नमन। यह प्रचंड जनादेश भय, तुष्टीकरण और घुसपैठियों के संरक्षकों को बंगाल की जनता का करारा जवाब है। यह TMC के ‘भय’ के ऊपर नरेंद्र मोदी जी पर ‘भरोसे’ की जीत है। मेरे जैसे हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए यह गर्व का क्षण है कि गंगोत्री में माँ गंगा के उद्गम से लेकर गंगासागर तक आज हर जगह भाजपा का भगवा ध्वज शान से लहरा रहा है।

इसे भी पढ़ें: योगी ने अकेले कैसे पलट कर रख दिया पूरा चुनाव, ये जानकर ममता भी हैरान!

शाह ने आगे लिखा कि बंगालवासियों ने घुसपैठियों और उनके हितैषियों को ऐसा सबक सिखाया है, जिसे तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियाँ कभी भूल नहीं पाएँगी। बंगाल ने जिन आशाओं और आकांक्षाओं के साथ मोदी जी के नेतृत्व पर यह विश्वास जताया है, हम निश्चित रूप से उन्हें पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि चैतन्य महाप्रभु, स्वामी विवेकानंद, कविगुरु टैगोर, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों की पावन भूमि बंगाल का खोया गौरव लौटाने और 'सोनार बांग्ला' के स्वप्न को साकार करने के लिए भाजपा दिन-रात एक कर देगी।

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा