POCSO Case का असर! TV सीरियल Sairaab से रातों-रात बाहर हुए एक्टर Rohit Chandel

By एकता | Jul 13, 2026

स्टार प्लस का नया टीवी सीरियल सैराब (Sairaab) इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस शो में रोहित चंदेल और मदिराक्षी मुंडले मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे थे, लेकिन हाल ही में लीड एक्टर रोहित चंदेल पॉक्सो एक्ट के तहत एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। रोहित पर एक 16 साल की नाबालिग लड़की का पीछा करने और उसके साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है, जिसके बाद से वह जेल में बंद हैं। इस विवाद के कारण शो की शूटिंग पूरी तरह प्रभावित हो रही है, जिसे देखते हुए मेकर्स ने रोहित को शो से बाहर का रास्ता दिखाने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़ें: रिलेशनशिप में हद से ज्यादा प्यार... Kushal Tandon ने बताई अपने हर रिश्ते के टूटने की एक ही वजह

जल्द ही शुरू होगी नए एक्टर के साथ शूटिंग

खबरों की मानें तो इस मुख्य किरदार के लिए मेकर्स ने कई बड़े टीवी एक्टर्स से संपर्क किया था, लेकिन आखिर में सागर पारेख के नाम पर मुहर लगी है। फिलहाल सागर के साथ सिर्फ कागजी कार्रवाई का काम बचा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि जैसे ही यह औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी, सागर तुरंत ही शो की शूटिंग शुरू कर देंगे। इसके बाद मेकर्स की तरफ से भी सागर पारेख की एंट्री का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

पाकिस्तानी PIO जासूसी मामले में Andhra Police ने दो और आरोपियों को पकड़ा

उत्तराखंड High Court ने परिवार के 3 लोगों की हत्या के दोषी की फांसी की सजा पलटी

Election Commission 17 राज्यों में कराएगा SSR, राजनीतिक दलों को मिलेगी पढ़ने योग्य मतदाता सूची

Bhagwant Mann की फ्रांस यात्रा को केंद्र से क्लीयरेंस न मिलने पर High Court पहुंची पंजाब सरकार