रिलेशनशिप में हद से ज्यादा प्यार... Kushal Tandon ने बताई अपने हर रिश्ते के टूटने की एक ही वजह

धोखाधड़ी के आरोपों के बीच कुशाल टंडन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते टूटने की वजह बताई है। 'अलायंस' शो में कुशाल ने खुलासा किया कि काम की व्यस्तता के कारण वह पार्टनर को समय नहीं दे पाते, वहीं दूसरी ओर श्रेया कालरा ने उन पर शिवांगी जोशी संग रिश्ते में रहते हुए फ्लर्ट करने का आरोप लगाया है।
कुशाल टंडन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। रियलिटी शो 'अलायंस' में पायल गेमिंग से बातचीत के दौरान कुशाल ने बताया कि जब वह किसी के साथ रिश्ते में होते हैं, तो उनकी पूरी दुनिया सिर्फ उनके पार्टनर के इर्द-गिर्द ही घूमती है।
उन्होंने कहा कि उनके रिश्ते में रहने के दौरान दोस्तों के साथ घूमना-फिरना जैसी कोई बात नहीं होती, जिससे उनके पार्टनर को असुरक्षा महसूस हो। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि काम की व्यस्तता के कारण वह अपने पार्टनर को ज्यादा वक्त नहीं दे पाते थे, जिससे उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे।
Watch: Amid Shreya Kalra's cheating allegations against him on Lock Upp, Kushal Tandon talks about his dating life in unseen video from Alliance pic.twitter.com/VUWleX7PvX
— HT Entertainment (@htshowbiz) July 13, 2026
इसे भी पढ़ें: Surbhi Jyoti और Sumit Suri ने बेटी के जन्म से एक महीने बाद रिवील किया नाम, 'कुबूल है' से है गहरा कनेक्शन
श्रेया कालरा के आरोपों के बीच आया बयान
कुशाल टंडन का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब उन पर धोखा देने के आरोप लग रहे हैं। दरअसल, हाल ही में 'लॉक अप 2' की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल टंडन उनके साथ फ्लर्ट करते थे। श्रेया के मुताबिक, शो 'बरसातें- मौसम प्यार का' के प्रमोशनल शूट के बाद कुशाल ने उन्हें सोशल मीडिया पर मैसेज किए थे। उस वक्त श्रेया को यह नहीं पता था कि कुशाल और शिवांगी जोशी कथित तौर पर रिलेशनशिप में हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें इस बात का पता चला, उन्होंने कुशाल से दूरी बना ली। फिलहाल कुशाल 'अलायंस' शो के अंदर हैं, इसलिए माना जा रहा है कि उन्हें बाहर चल रहे इन आरोपों की जानकारी नहीं है।
इसे भी पढ़ें: Viral Video: डायरेक्टर Imtiaz Ali की बेटी Ida Ali ने की सगाई, Norway में बॉयफ्रेंड ने घुटनों पर बैठ पहनाई डायमंड रिंग
शिवांगी जोशी संग टूट चुका है कुशाल का रिश्ता
आपको बता दें कि कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी ने सीरियल 'बरसातें- मौसम प्यार का' में एक साथ काम किया था और इसी शो के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें उड़ने लगी थीं। हालांकि, जून 2025 में कुशाल ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर दोनों के अलग होने का इशारा दिया था। उन्होंने लिखा था कि उनका और शिवांगी का ब्रेकअप पांच महीने पहले ही हो चुका है। हालांकि, बाद में उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था, लेकिन खबरों के मुताबिक अब कुशाल और शिवांगी पूरी तरह से अलग हो चुके हैं।
अन्य न्यूज़














