SAI और NRAI की निगरानी में आयोजित होगा जैव सुरक्षित राष्ट्रीय निशानेबाजी शिविर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2020

नयी दिल्ली। कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज को चार ‘जोखिम’ क्षेत्रों में बांटा जाएगा ताकि ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके निशानेबाज कोविड-19 महामारी के बावजूद जैव सुरक्षित वातावरण में गुरुवार से एक महीने तक चलने वाले राष्ट्रीय शिविर में अभ्यास कर सकें। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) और भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) सुरक्षित वातावरण में शिविर के आयोजन के लिये संयुक्त जिम्मेदारी लेंगे। साइ ने मंगलवार को जारी बयान में कहा, ‘‘खिलाड़ियों के सुरक्षित वातावरण में अभ्यास करने और कोरोना वायरस के प्रकोप के रोकने के मद्देनजर जैव सुरक्षित वातावरण तैयार करने के लिये मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को बनाये रखने की संयुक्त जिम्मेदारी भारतीय खेल प्राधिकरण और एनआरएआई की होगी। ’’ यह शिविर इससे पहले महामारी के कारण दो बार स्थगित किया जा चुका है। इसमें 32 निशानेबाजों (18 पुरुष और 14 महिला), आठ कोच, तीन विदेशी कोच और दो सहयोगी स्टाफ के भाग लेने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

PM Modi के 25 साल पूरे होने पर Arunachal Cabinet ने पारित किया प्रस्ताव, कई कल्याणकारी योजनाओं को मंजूरी

Satya Nadella ने कंपनियों को चेताया, ताकतवर AI मॉडल पर तुरंत कंट्रोल और सुरक्षा ऑडिट जरूरी

अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव बाबूपट्टी के पुस्तकालय को दिवाली तक मिलेंगी किताबें, डीएम ने दिया भरोसा

Abhijeet Dipke की दादी के निधन की खबर पर विवाद, दिल्ली पुलिस ने वीडियो जारी कर दिया जवाब