चीन के बढ़ते दबाव के बीच साई इंग वेन ने संभाली ताइवन की राष्ट्रपति की कमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2020

ताइपे (ताइवान)। ताइवान की राष्ट्रपति साइ इंग वेन ने स्व-शासित द्वीप के लोकतंत्र पर चीन के बढ़ते दबाव के बीच राष्ट्रपति के रूप में लगातार दूसरे कार्यकाल की शुरुआत की। साई सत्तारूढ़ ‘डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी’ का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो ताइवान की औपचारिक आजादी की पक्षधर है जबकि चीन इसके खिलाफ है और उसका कहना है कि वह इसे रोकने के लिए बलप्रयोग से भी नहीं चूकेगा। हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों पर चीनी कार्रवाई के बाद हुए चुनाव में साई ने शानदार जीत हासिल की थी। इस जीत ने दर्शा दिया है कि ताइवान के लोग चीन का शासन स्वीकार करने के खिलाफ है। साई (63) राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत करने के मौके पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के बाद देश को संबोधित करेंगी।

इसे भी पढ़ें: चीन के वुहान में तेजी से बढ़ रहा बिना लक्षण वाले कोरोना के मामले

साई एशिया की एकमात्र आधुनिक महिला नेता हैं, जो किसी राजनीतिक परिवार का हिस्सा न होने के बावजूद शीर्ष पद पर पहुंची हैं। इस कार्यक्रम में ताइवान के 15 औपचारिक राजनयिक सहयोगियों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। अमेरिका के ताइवान के साथ अनौपचारिक लेकिन मजबूत संबंध हैं और यह द्वीप चीन के सैन्य खतरों के विरुद्ध उसके लिए सैन्य समर्थन का मुख्य स्रोत है। कार्यक्रम में साई के संबोधन से पहले अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ का बधाई संदेश पढ़ा गया जिसमें उन्होंने साई के ‘‘साहस औरउनके नेतृत्व’’ की सराहना की।

प्रमुख खबरें

Article 370 हटने के बाद भी नहीं बदले Jammu-Kashmir के हालात, नौकरी के लिए तरस रहे राज्य के युवा

Ambala में बोले PM Modi, जब धाकड़ सरकार होती है, तो दुश्मन कांपता है, किसानों को लेकर भी कही बड़ी बात

Prime Minister के राम मंदिर पर बुलडोजर चलवाने के बयान पर Congress हमलावर, कहा - देश का गौरव कम कर रहे PM

Vat Savitri 2024: कब है वट सावित्री व्रत, जानें इसका महत्व और पूजा मुहूर्त