IPL 2025: साई सुदर्शन ने रच दिया इतिहास, आईपीएल में ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बने

By Kusum | May 30, 2025

साई सुदर्शन ने अपना नाम आईपीएल के दिग्गजों में दर्ज करवा लिया है। सुदर्शन इतिहास में ऐसे केवल 9वें खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक ही सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाए हैं। सुदर्शन ने ये उपलब्धि मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में हासिल की है। वो आईपीएल 2025 में 700 रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं, इसलिए ऑरेंज कैप भी अभी उन्हीं के पास है। 


मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलिमिनेटर मैच से पूर्व सुदर्शन ने 14 मैचों में 679 रन बना लिए थे। मुंबई के खिलाफ मैच में 21 रन बनाते हुए उन्होंने 700 रनों का आंकड़ा छू लिया है। उनसे पहले विराट कोहली और शुभमन गिल ही ऐसे 2 भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक आईपीएल सीजन में 700 या उससे ज्यादा रन बनाए हों। साई सुदर्शन ने मुंबई के खिलाप एलिमिनेटर मैच में भी पचासा ठोक दिया है, जो आईपीएल 2025 में उनकी कुल छठी फिफ्टी है। वो इसके अलावा एक शतक भी लगा चुके हैं। 


विराट कोहली, क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर, फाफ डुप्लेसी, शुभमन गिल, जोस बटलर, केन विलियमसन और माइक हसी, वे 8 क्रिकेटर हैं जिन्होंने अब तक एक आईपीएल सीजन में 700 या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है। 


साई सुदर्शन ऑरेंज कैप की दौड़ में काफी आगे निकल गए हैं। दूसरे स्थान पर मौजूद सूर्यकुमार यादव ने 673 रन बनाए हैं। जबकि सुदर्शन उनपर 60 रनों से भी ज्यादा की बढ़त कायम कर चुके हैं। सुदर्शन का व्यक्तिगत प्रदर्शन सीजन दर सीजन बेहतर होता जा रहा है। पिछले सीजन उन्होंने 527 रन बनाए थे। बताते चलें कि बेहतरीन फॉर्म के बलबूते उन्हें इंग्लैंड टूर के लिए भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है। 

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील