सैफ अली खान से रानी मुखर्जी ने उठवाया भारी सिलेंडर! बंटी और बबली 2 के सेट से वायरल हुई तस्वीर

By रेनू तिवारी | Oct 23, 2021

2005 में यश राज फिल्म्स की सुपरहिट फिल्म बंटी और बबली रिलीज हुई थी। फिल्म का कॉन्सेप्ट काफी शानदार था इस कारण लोगों ने इसे काफी पसंद किया था। जैसा कि इस समय बॉलीवुड पुरानी फिल्म का सीक्वल और रीमेक बनाने की अपनी परंपरा को आगे बढ़ा रहा है इस कड़ी में बंटी और बबली की दूसरे भाग का नाम भी जुड़ गया है। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था अब फिल्म के ट्रेलर का लोग इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर राज फिल्म्स की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार फिल्म के ट्रेलर को 25 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। बंटी और बबली 2 में रानी मुखर्जी बबली के रूप में अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगी, और सैफ बंटी की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। 

इसे भी पढ़ें: शाहरुख खान के अंगरक्षक ने NCB कार्यालय जाकर सीलबंद लिफाफे में दस्तावेज सौंपे 

बंटी और बबली 2005 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों में से एक है। सैफ अली खान और रानी मुखर्जी के अलावा, फिल्म में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन भी हैं। 22 अक्टूबर को, निर्माताओं ने सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी की विशेषता वाले टीज़र को रिलीज़ किया।

रानी और सैफ के नयी तस्वीरें जारी करते हुए यश राज फिल्म्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने लिखा, इंतजार खत्म हो गया है! बंटी तैयार है! #BuntyAurBabli2 25 अक्टूबर को ट्रेलर आउट होगा #YRF50 के साथ #YRF50 के साथ #BuntyAurBabli2 का जश्न केवल अपने पास एक बड़ी स्क्रीन पर मनाएं। फिल्म 19 नवंबर '2021 को रिलीज होगी। 

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश