सैफ अली खान ने किया आत्मकथा लिखने का ऐलान, होने लगे सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल

By रेनू तिवारी | Aug 25, 2020

सैफ अली खान दूसरी बार अब्बू बनने वाले हैं। करीना कपूर खान ने हाल ही में अपनी मां बनने की खबर अपने फैंस के साथ साझा की थी। इस साल सैफ के घर दौहरी खुशी का मौका हैं। एक तरफ जहां सैफ अली खान फिर से पिता बनने वाले हैं वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अपनी आत्मकथा का भी ऐलान कर किया। सैफ अपनी जिंदगी की कहानी को शब्दों में पिरो कर किताब लिख रहे हैं। इस किताब में सैफ अपने जीवन के संघर्षों के बारे में लिखेंगे। अब जब से ये खबर सामने आयी है तब से सोशल मीडिया पर सैफ अली खान जबरदस्त ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर सैफ को लेकर लोग कह रहे हैं कि क्या सैफ का आत्मकथा लिखने का फैसला सच है या कोई मजाक है। 

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 14 को लेकर सामने आयी ये बुरी खबर! मेकर्स ने शो को लाइव करने का प्लान किया ड्रॉप

 

एक यूजर ने लिखा, भाई-भतीजावाद और सदा के असफल #SaifAliKhan होने के बाद भी एक सुपरस्टार के रूप में टैग किए जाने और पद्म श्री प्राप्त करने के रहस्य को प्रकट करने जा रहा है। एक अन्य ने ट्वीट किया, "हां, कृपया अपनी पुस्तक लिखें जिसमें आप यह वर्णन करने जा रहे हैं कि बैक-टू-फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी आपको बड़ी बजट की फिल्मों में आसानी से भूमिका कैसे मिली।"

यहाँ खबर के लिए कुछ अन्य प्रतिक्रियाएं हैं:

आपको बता दे कि अभिनेता-फिल्म निर्माता सैफ अली खान अपनी आत्मकथा लिख रहे हैं और उनकी यह किताब अक्टूबर, 2021 में प्रकाशित होगी। प्रकाशन समूह हार्पर कॉलिंस इंडिया ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है। एक बयान में अभिनेता ने कहा कि जीवन में पीछे मुड़कर देखना, याद करना और समय के साथ खो जाने वाली इन बातों को दर्ज करना अच्छा होता है। प्रकाशक ने बताया कि आत्मकथा अभिनेता के अपने चुलबुले, मजाकिया और बुद्धिमता वाले अंदाज में होगी और इसमें वे अपने परिवार, घर, सफलता, विफलता, प्रेरणा और सिनेमा के बारे में बात कर रहे हैं।

खान ने एक बयान में कहा, “ बहुत सारी चीजें बदल गई हैं और अगर हम उन्हें दर्ज नहीं करते हैं तो वह समय के साथ खो जाएंगी। पीछे मुड़कर देखना, याद करना और उन यादों को दर्ज करना अच्छा होता है। यह काफी रोचक रहा है और मैं यह जरूर कहूंगा कि एक तरह से यह स्वार्थी प्रयास है। मुझे उम्मीद है कि पाठक इस किताब का आनंद उठाएंगे।’’ हार्पर कॉलिन्स इंडिया की कमिशनिंग एडिटर बुशरा अहमद ने कहा कि इस आत्मकथा को पढ़ना आनंद देने वाला अनुभव होगा। खान ने ‘दिल चाहता है’, ‘ कल हो न हो’, में सीधे-सादे व्यक्ति तो ‘ओमकारा’ में स्थानीय गैंगस्टर से लेकर नेटफ्लिक्स की सीरिज ‘सेक्रेड गेम्स’ में परेशानी में घिरे पुलिस अधिकारी जैसी अलग-अलग तरह की भूमिकाएं अदा की हैं।

 

प्रमुख खबरें

155 एयरक्राफ्ट, किसी ने लीक किया प्लान, ट्रंप ने ईरान में चलाए गए ऐतिहासिक रेस्क्यू की कहानी सुनाई

West Asia में तनाव घटाने की बड़ी कोशिश, Iran-USA के बीच Ceasefire प्रस्ताव पर पाकिस्तान की मध्यस्थता

Iran में अमेरिकी बचाव अभियान बना चेतावनी, जमीनी कार्रवाई पर उठे बड़े सवाल

Sathankulam Custodial Death केस में 9 Policeकर्मियों को फांसी, Madurai कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला।