तैमूर अली खान के बड़े-बड़े बालों से परेशान हुए करीना और सैफ, दे दिया ऐसा हेयरकट

By रेनू तिवारी | May 02, 2020

करीना कपूर और सैफ अली खान का छोटे नवाब तैमूर अली खान बचपन से ही मीडिया की सुर्खियों में बनें हुए हैं। इंटरनेट पर जब भी उनकी कोई तस्वीर आती है वह जमकर वायरल हो जाती है। छोटे नवाब की क्यूटनेस की पूरी दुनिया दीवानी है। नवाब भी इस समय लॉकडाउन का मजा घर के अंदर रह कर ले रहे हैं। लॉकडाउन का मजा इस लिए क्योंकि तैमूर को इस समय मम्मी पापा का प्यार भरपूर मात्रा में मिल रहा है। तैमूर की मां करीना और पिता सैफ इस समय मुंबई वाले घर में रह रहे हैं।

सैलून बंद होने के कारण तैमूर के बात काफी बड़े हो गये हैं अब सैफ ने ही उन्हें छोटे करने का फैसला लिया है। अभिनेत्री करीना कपूर ने घर के अंदर से अपने पति सैफ अली खान और उनके बेटे तैमूर की एक प्यारी तस्वीर साझा की है। फोटो में सैफ को तैमूर के बाल कटते हुए देखा जा सकता है वहीं छोटे नवाब चुरचाप बैठ कर बाल कटवा रहे हैं। करीना ने ये तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा "किसी को भी बाल कटवाने ?।

 

 तस्वीर में सैफ अपने छोटे सफेद कुर्ता और पायजामा में नजर आ रहे हैं उन्होंने हाथ में कैंची पकड़ी हुई है। सैफ के पैरों के पास, तैमूर बाल गीला करके बैठे हुए हैं। तैमूर मेकओवर पाने के लिए तैयार है।

प्रमुख खबरें

Sunil Mittal का बड़ा ऐलान, Airtel अब FinTech और Data Center में करेगी हज़ारों करोड़ का निवेश

SBI Funds का Mega IPO अगले हफ्ते, Share Market में 10,000 करोड़ की हलचल

सच्चा हिंदू सभी को समान मानता है, धर्म का दिखावा करने की जरूरत नहीं: के. अन्नामलाई

Delhi की नई EV Policy पर मचा बवाल, Taxi-Auto Union ने सरकार से पूछे तीखे सवाल