फिल्म ‘जवानी जानेमन’ में सैफ अली खान के साथ तब्बू आएंगी नजर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2019

मुंबई। अभिनेत्री तब्बू हास्य फिल्म ‘जवानी जानेमन’ में नजर आएंगी। उनके साथ सैफ अली खान भी नजर आएंगे। निर्माताओं ने मंगलवार को यह घोषणा की। दोनों कलाकार करीब 20 साल के अंतराल के बाद एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं। आखिरी बार दोनों ‘हम साथ साथ हैं’ में नजर आये थे।

दोनों अभिनेता 1996 में आई फिल्म ‘तू चोर मैं सिपाही’ में भी काम कर चुके हैं। सैफ अपने बैनर ‘ब्लैक नाइट फिल्म्स’ के तहत ‘पूजा एंटरटेनमेंट’ और ‘नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स’ के साथ मिलकर इस फिल्म का सह-निर्माण कर रहे हैं। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ‘जवानी जानेमन’ एक हास्य फिल्म है।

इसे भी पढ़ें: एवेंजर्स एंडगेम रचेगी भारत में इतिहास, टूटेगा बाहुबली का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

 सैफ ने एक बयान में कहा, ‘‘तब्बू एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं। पटकथा में उनका किरदार वाकई में बहुत मजेदार है और मुझे खुशी है कि वह इस भूमिका को निभाने के लिए सहमत हो गयी हैं। मैं इसे लेकर आशान्वित हूं।’’ फिल्म पर अगले महीने से काम शुरू होगा और पहले 45 दिन की शूटिंग लंदन में होगी।

प्रमुख खबरें

Ghazipur में ANTF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की हेरोइन, महिला समेत तीन गिरफ्तार

MP में CM Mohan Yadav और Nitin Gadkari शुरू करेंगे सुगम परिवहन सेवा, चलेंगी 351 बसें

एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए