सैफ की आने वाली फिल्म ‘‘जवानी जानेमन’’ की शूटिंग लंदन में हुई शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2019

मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान और तब्बू की आने वाली फिल्म ‘‘जवानी जानेमन’’ की शूटिंग मंगलवार को लंदन में शुरू हो गयी। यह कॉमेडी फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से पूजा बेदी की बेटी आलिया एफ हिन्दी फिल्म इंड्रस्ट्री में कदम रख रही हैं। पूजा ने इसे मजेदार, हास्य फिल्म बताया। 

नितिन कक्कड़ निर्देशित इस फिल्म के निर्माता हैं जैकी भगनानी, सैफ की ब्लैक नाइट फिल्म्स और जय शेवकरमानी की ‘नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स’। भगनानी ने एक बयान में कहा कि मेरे पास आयी अब तक की यह बेहद मजेदार कहानियों में से एक है। फिल्म पर काम शुरू हो गया है और इसे लेकर हमलोग बहुत उत्साहित हैं।’’ शेवकरमानी ने कहा कि सैफ और आलिया के किरदारों के बीच बाप-बेटी के रिश्ते की कहानी बेहद खास है जिससे दर्शक जुड़ाव महसूस करेंगे।

प्रमुख खबरें

Saman Bird Sanctuary के पास विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं, UP Cabinet ने दी मंजूरी

Dumka में रसोइये की मौत पर BJP MLA देवेंद्र कुंवर समेत नौ पर FIR दर्ज

BJP ने Sukanta Majumdar को कोलकाता निगम चुनाव का प्रभारी बनाया, हावड़ा में Rahul Sinha को कमान

Hathras Case: Allahabad High Court ने पीड़िता के परिवार को 3 माह में पुनर्वास देने का आदेश दिया