एशिया चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में साइना और सिंधू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2018

वुहान (चीन)। राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता साइना नेहवाल और ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी करते हुए आज यहां एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। शीर्ष वरीय किदांबी श्रीकांत और दुनिया के 10 वें नंबर के खिलाड़ी एचएस प्रणय भी विपरीत हालात में जीत के साथ पुरुष एकल के अंतिम आठ में पहुंच गए। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना को चीन की गाओ फांग्जी को 40 मिनट में 21-18 21-8 से हराने में अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना क्वार्टर फाइनल में कोरिया की गैरवरीय ली जांग मी से भिड़ेगी जिन्होंने थाईलैंड की पूर्व विश्व चैंपियन रतचानोक इंतानोन को हराया। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है