साइना नेहवाल ने PBL के पांचवें सत्र से हटने का किया फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2019

नयी दिल्ली। भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल ने अगले अंतरराष्ट्रीय सत्र के लिये खुद को तैयार करने के लिये रविवार को आगामी प्रीमियर बैडमिंटन लीग से हटने का फैसला किया। पिछले पीबीएल सत्र में नार्थ ईस्टर्न वारियर्स के लिये खेलने वाली 29 साल की साइना 20 जनवरी से नौ फरवरी के बीच खेले जाने वाले पांचवें चरण में खेलती हुई दिखायी नहीं देंगी। साइना ने ट्वीट किया कि मैं पीबीएल के पांचवें चरण का हिस्सा नहीं रहूंगी।

इसे भी पढ़ें: नडाल के शानदार प्रदर्शन के दम पर स्पेन ने रूस को हराया

इस समय साइना विश्व रैंकिंग में नौंवे स्थान पर काबिज है। पूरे साल वह फार्म से जूझती रहीं। उन्होंने इस महीने के शुरू में हांगकांग ओपन में हिस्सा लिया था जिसमें वह पहले दौर में चीन की काई यान यान से हार गयी थीं। साइना को इस साल छह बार पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा था। 

प्रमुख खबरें

जयशंकर ने टेबल पर मारा हाथ, बदतमीज पाकिस्तानी का दिमाग ही घूम गया

Samajwadi Party कार्यालय में Ram Govind Chaudhary को Akhilesh Yadav ने दी श्रद्धांजलि

SIR को लेकर दिल्ली-महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, किया ये बदलाव

Bijapur Eklavya School छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक Rajasthan से पकड़ा गया