साइना नेहवाल हारी, अवध वारियर्स ने नार्थ ईस्टर्न को हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2019

बेंगलुरू। बेईवान झांग ने साइना नेहवाल को हराकर बुधवार को यहां अपनी टीम अवध वॉरियर्स को बैडमिंटन प्रीमियर लीग (पीबीएल) के चौथे सत्र के मैच में नार्थ ईस्टर्न वॉरियर्स के खिलाफ जीत दिलायी। झांग की जीत के साथ ही अवध ने स्कोर 4-(-1) कर मुकाबला अपने नाम किया। साइना की इस सत्र में तीन मैचों में दूसरी हार है। अभी मुकाबले में दो मैच बाकी हैं लेकिन अवध दोनों मैच जीत भी जाता है तब भी वह अंतर पैदा नहीं कर पाएगा। साइना का मैच नार्थईस्टर्न का ट्रम्प मैच था और इसे हार कर वह नकारात्मक अंकों में पहुंच गया है। 


यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान होंगे एल्गर

मुकाबले का तीसरा मैच महिला एकल वर्ग का था। यहां नार्थईस्टर्न की स्टार खिलाड़ी साइना का सामना अवध की बेइवान झांग से था। झांग ने पहला गेम हारने के बाद साइना को 11-15, 15-11, 15-7 से पराजित किया।  यह नार्थईस्टर्न का ट्रम्प मैच था। पीबीएल में ट्रम्प मैच हारने वाली टीम को एक अंक का नुकसान उठाना पड़ता है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह