साइना नेहवाल ने कोर्ट को बताया खराब, खेलने से मना किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2019

गुवाहाटी। सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में गुरुवार को तब विवाद पैदा हो गया जब मौजूदा चैंपियन साइना नेहवाल ने यहां के कोर्ट को खराब करार देकर अपना एकल मैच खेलने से इन्कार कर दिया। समीर वर्मा के पुरूष एकल मैच के दौरान टखने में दर्द के कारण हटने के बाद ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और पिछले साल पांव की चोट से परेशान रही साइना ने कोर्ट पर कदम रखा। उनका मुकाबला प्री क्वार्टर फाइनल में श्रृति मंदाना से था लेकिन उन्होंने कोर्ट का निरीक्षण करने के बाद तुरंत ही स्पष्ट कर दिया कि आल इंग्लैंड चैंपियनशिप करीब है और वह इस कोर्ट पर खेलकर जोखिम नहीं उठाना चाहती है।

भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव (प्रतियोगिता) ओमार राशिद सहित अन्य अधिकारी मामला सुलझाने के लिये तुरंत ही हरकत में आ गये। बाई अधिकारियों ने साइना, पारूपल्ली कश्यप और साई प्रणीत को शाम को खेलने के लिये मना दिया। साइना के पति और साथी खिलाड़ी कश्यप ने कहा कि सिंधू के मैच खेलने के बाद दो स्थानों पर लकड़ी की तख्तियां बाहर निकल आयी। वे अब उसे ठीक कर रहे हैं। हम शाम को अपने मैच खेलेंगे। चैंपियनशिप असम बैडमिंटन अकादमी के तीन कोर्ट पर खेली जा रही है। कश्यप भी पुरूष एकल में अपना प्री क्वार्टर फाइनल मैच खेलने के लिये वहां मौजूद थे। वह साइना के साथ बगल के कोर्ट का निरीक्षण करने के लिये भी गये।

इसे भी पढ़ें: ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों को कठिन ड्रा

सिंधू ने सुबह इसी कोर्ट पर अपना मैच खेला और मालविका बंसोद को सीधे गेम में हराकर महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी। राशिद ने कहा कि बाई कोर्ट को सही करेगा और उसने तरूण राम फूकन इंडोर स्टेडियम के सीमेंट कोर्ट पर भी व्यवस्था कर दी है। राशिद ने कहा कि कोर्ट दो स्थानों पर असमान हो गया था और इसलिए तीन खिलाड़ियों ने खेलने से इन्कार कर दिया। हम यहां समस्या का निदान कर रहे हैं और इसके अलावा इंडोर स्टेडियम में भी व्यवस्था कर दी है।

प्रमुख खबरें

Sunny Deol मना रहे 69वां Birthday, Punjab के Ajay Singh Deol बने Bollywood स्टार

French Open में लय तलाशेंगी PV Sindhu, पहले दौर में शीर्ष वरीय एन से यंग से मुकाबला

Dussehra 2026: अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा

दुर्गा विसर्जन और दशहरा: विजय, शक्ति और धर्म की स्थापना का महापर्व