By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 21, 2026
अगर आपकी ड्रीम है सैनिक स्कूल में नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह लेख सिर्फ आपके लिए है। बता दें कि, सैनिक स्कूल में नई वैकेंसी निकली है। चित्तौड़गढ़ सैनिक स्कूल को एकेडमिक और एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ की जरुरत है।
आपको बताते चलें कि सैनिक स्कूल चित्तोड़गढ राजस्थान, सीबीएसई इंग्लिश मीडियम से मान्यता प्राप्त है, जो सैनिक स्कूल सोसायटी, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली के अधीन कार्यरत है। स्कूल ने मैथेमेटिक्स, साइंस, इंग्लिश, कंप्यूटर साइंस और मैस मैनेजर की पोजीशन के लिए रिक्तियां निकाली हैं। सबसे अच्छी बात तो यह है कि ये सभी पद रेगुलर बेस पर हैं। वैसे कॉन्ट्रेक्टुअल की कोई भी पोजीशन नहीं है। जिस पोस्ट के लिए आप योग्य हैं, उस पर अप्लाई कर सकते हैं। महीने की सैलरी भी बढ़िया दी जाएगी।
सैलरी कितनी मिलेगी?
पद के अनुसार सैलरी दी जाएगी। यह 7वें वेतन आयोग के मुताबिक मिलेगी। डीए और अन्य भत्ते और सैनिक स्कूल सोसायटी नियमों के मुताबिक सुविधाएं दी जाएगी।
टीजीटी (मैथिमेटिक्स): लेवल-07 44,900-1,42,400/-
टीजीटी (साइंस): लेवल-07, 44900-1,42,400/-
टीजीटी (इंग्लिश): 44,900-1,42,400/-
टीजीटी (कंप्यूटर साइंस): 44,900-1,42,400/-
मैस मैनेजर: 29,200-92,400/-
बता दें कि, सैनिक स्कूल में इस भर्ती में चयनित कैंडीडेट का एक साल का प्रोबेशन पीरियड होगा। जो दो साल और आगे बढ़ सकता है। इसको ध्यान में रखते हुए ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।
अप्लाई कैसे करें?
आपको बताते चलें कि, इस भर्ती के आवेदन करने के लिए आपको ऑफलाइन प्रोसेस फॉलो करना पड़ेगा। इसके लिए A-4 साइज में एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें। फिर नीले पेन से ब्लॉक लेटर्स में फिल करें फॉर्म।
- इस फॉर्म के लिए आपको पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ चिपकाएं और अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, उम्र सीमा, जन्मतिथि, जेंडर लिखें। एड्रेस, परमानेंट एड्रेस जैसी जानकारी जरुर लिखें।
- फिर जन्म सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, यदि एक्स सर्विसमैन है, तो डिसचार्ज बुक, जाति प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट, 12वीं के सर्टिफिकेट, अनुभव सर्टिफिकेट, फोटोकॉपी, सेल्फ अटेस्टेड कॉपी, एनसीसी सर्टिफिकेट जैसे डॉक्यूमेंट्स फॉर्म में अटैच करें। फॉर्म के साथ एप्लिकेशन फीस का भुगतान करें।
- अनारक्षित/ओबीसी कैंडिडेट्स को 500 रुपये एप्लिकेशन फीस भरनी है। जो उम्मीदवार एससी/एसटी कैंडिडेट्स के लिए यह शुल्क 250 रुपये है। वैसे यह डिमांड ड्राफ्ट के जरिए सैनिक स्कूल चित्तौडगढ़ के फेवर में पे करनी होगी।
इसके बाद आपको फॉर्म के साथ लिफाफे के ऊपर पता और जिस पोस्ट पर अप्लाई करना चाहते हैं, उसका नाम भी लिखें। पूरा पता है प्रिंसिपल, सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़, बिजवारा रोड, राजस्थान 312021। इस भर्ती से जुड़ी तमाम डिटेल्स उम्मीदवार सैनिक स्कूल की वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं।