Palghar में गरबा कार्यक्रम से नाबालिग को घसीटकर पीटने वाला 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 21, 2026

महाराष्ट्र के पालघर जिले में गरबा पंडाल से 17 वर्षीय लड़की को कथित तौर पर घसीटकर बाहर ले जाने और उसके साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने 18 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना सोमवार रात नालासोपारा पूर्व इलाके में नवरात्र उत्सव के दौरान हुई।

आरोप है कि वह लड़की को घसीटकर कार्यक्रम स्थल से बाहर ले गया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। कांबले ने बताया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Lok Sabha Results के दम पर UP में Congress की दावेदारी, INDIA Bloc में सीट बंटवारे पर हलचल

Jio Platforms IPO: पहले ही दिन 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां मिलीं

France में महंगाई और बदहाल स्कूलों पर उग्र प्रदर्शन, सरकार ने बढ़ाया Night Curfew

CM Vishnu Deo Sai ने Police Commemoration Day पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि