Ram temple का निर्माण पूरा होने की तारीख की घोषणा साधु-संतों को करनी चाहिए, अमित शाह को नहीं: खरगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2023

पानीपत। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम अगले साल एक जनवरी तक पूरा होने की गृह मंत्री अमित शाह की घोषणा को लेकर उन पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को सवाल किया कि क्या शाह राम मंदिर के पुजारी हैं जो वह ऐसी घोषणा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी घोषणा साधु-संतों को करनी चाहिए और गृह मंत्री के तौर पर शाह का जो कर्तव्य है उन्हें उस पर ध्यान देना चाहिए। खरगे कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत आयोजित यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा लालच देकर और जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके चुनी हुई सरकारों को अस्थिर किया जा रहा है।

खरगे ने दावा किया, ‘‘भाजपा ने कुछ राज्यों में कांग्रेस के लोगों को पैसे का लाचल देकर या फिर ईडी का डर दिखाकर अपने साथ लिया और सरकारें गिराई।’’ उन्होंने कटाक्ष किया, ‘‘ये लोग चुनी हुई सरकारें गिराते हैं और फिर कहते हैं किये लोग लोकतंत्र में विश्वास करते हैं।’’ खरगे ने कहा, ‘‘शायद ही कोई प्रधानमंत्री और गृह मंत्री इतना झूठ बोला हो। ये झूठों के सरदार हैं। इन्होंने कहा कि हम दो करोड़ युवाओं को नौकर देंगे। क्या नौकरी दी? 15-15 लाख रुपये देने का वादा किया था। क्या 15 लाख रुपये मिला?’’ उन्होंने गृह मंत्री के बयान का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘सब लोग भगवान में आस्था रखते हैं। लेकिन आप क्यों घोषणा करते हैं? मई (2004) में चुनाव हैं तो कहते हैं कि जनवरी में राम मंदिर का उद्घाटन होगा। क्या आप राम मंदिर के पुजारी हैं, क्या महंत हैं? साधु संतों को बोलने दीजिए।

इसे भी पढ़ें: Delhi में बवाल पर भाजपा का दावा, महिला पार्षदों के साथ की गई बदतमीजी, पूरी तैयारी के साथ आए थे AAP के गुंडे

आपका काम देश की सुरक्षा करना, लोगों की सुरक्षा करना, लोगों का पेट भरना और किसानों को उचित दाम देना है।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि शाह और भाजपा के लोग चुनावी वादों को चुनाव के बाद जुमला करार देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘इनके मुख में राम बगल में छुरी है। ये छुरी लेकर घूम रहे हैं, समाज को बांट रहे हैं, जाति, जाति और धर्म, धर्म के बीच झगड़ा लगा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसीलिए राहुल गांधी यह पदयात्रा निकाल रहे हैं। यह यात्रा वोटों के लिए नहीं है, ये देशहित के लिए है।’’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी राज्य त्रिपुरा में बृहस्पतिवार को एक रैली में कहा था कि अगले साल एक जनवरी तक अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन कर तैयार हो जायेगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुये शाह ने कहा था, ‘‘राहुल बाबा सुनिये, एक जनवरी 2024 तक भव्य राम मंदिर बन कर तैयार हो जायेगा।

प्रमुख खबरें

Daily Egg Consumption: रोजाना अंडा खाने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं? जानिए इसके Health Benefits

UPI के 10 साल पूरे, PM Modi ने सराहा, 13 हजार गुना बढ़े डिजिटल लेनदेन

Famous Temple: मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक Matangeshwar Temple में साक्षात महादेव, जानिए मंदिर का रोचक इतिहास

Times Square पर भारतीय महिलाओं ने बिखेरे Saree के रंग, साड़ी गोज ग्लोबल का हुआ आयोजन