Delhi में बवाल पर भाजपा का दावा, महिला पार्षदों के साथ की गई बदतमीजी, पूरी तैयारी के साथ आए थे AAP के गुंडे

BJP PC
ANI
अंकित सिंह । Jan 6 2023 4:06PM

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि नगर निगम हाउस में जिस तरह से आज अराजक परिस्थितियां देखी गई, ऐसा कभी नहीं हुआ होगा। उन्होंने कहा कि बहुत ही शर्मनाक घटना घटी। यह उनलोगों ने किया जो अपने आप को सत्ता में अराजक कहकर आए हैं। अरविंद केजरीवाल खुद को अराजक कहते भी हैं।

दिल्ली नगर निगम में मेयर पद के चुनाव को लेकर आज जबरदस्त तरीके से बवाल हुआ। इस बवाल के बाद भाजपा आम आदमी पार्टी पर पूरी तरीके से हमलावर है। भाजपा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और सांसद प्रवेश साहिब वर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे थे। मीनाक्षी लेखी ने कहा कि नगर निगम हाउस में जिस तरह से आज अराजक परिस्थितियां देखी गई, ऐसा कभी नहीं हुआ होगा। उन्होंने कहा कि बहुत ही शर्मनाक घटना घटी। यह उनलोगों ने किया जो अपने आप को सत्ता में अराजक कहकर आए हैं। अरविंद केजरीवाल खुद को अराजक कहते भी हैं।

इसे भी पढ़ें: मेयर का चुनाव अभी बाकी, आज हंगामा हुआ काफी, अब तय होगी नई तारीख, जानें Delhi Mayor Election से जुड़ी 10 बड़ी बातें

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नोमिनेटेड पार्षद का जब शपथ शुरू हुआ और पीठासीन अधिकारी ने जब हाउस चलाने की शुरूआत की तो उसमें अव्यवस्था पैदा करने का काम किया। उन्होंने दावा किया कि महिला पार्षदों के साथ भी बदतमीजी की गई। उन्होंने कहा कि कोई भी महिला हो वे किसी भी जगह हो उसे खींचना, धक्का देना, नाखून मारना किसी के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। हमारे पार्षदों के साथ मारपीट की गई। ये आप तो आपराधिक गतिविधियों को लिए ही जाने जाते हैं। वहीं, मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी के गुंडे रुपी पार्षदों ने कार्यवाही के दौरान पेपर को मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी सांसद भी वहां उपस्थित थे, लेकिन सदन की कार्यवाही को आम आदमी पार्टी के गुंडों ने काला दिन बना दिया। 

इसे भी पढ़ें: Mayor Election को लेकर दिल्ली में जबरदस्त हंगामा, भाजपा बोली- AAP को किस बात का डर, इनका काम अराजकता फैलाना

भाजपा सांसद ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के गुंडे पूरी तैयारी के साथ आए थे। इनके पास ब्लेड जैसे धारदार हथियार थे, जिससे बीजेपी के पार्षदों को इन्होंने मारा है। उनमें कई लोग शराब पीकर आए थे। वो बवाल करने के इरादे से ही आए थे। प्रवेश साहिब वर्मा ने कहा कि मैं वहां मौजूद था, जब एक पार्षद ने शपथ ली, तो किसी ने कुछ नहीं बोला। जैसे ही दूसरे मनोनीत पार्षद ने शपथ ली, आम आदमी पार्टी का एक व्यक्ति माइक तोड़ने के लिए पहुंच गया। माइक को तोड़ने लगा और हमारे पार्षद को मारने लगा। माइक तोड़ने में उसका हाथ कट गया। उन्होंने कहा कि हमारे 2 पार्षदों - अनीता और इंदर कौर को आप के पुरुष पार्षदों ने घेर लिया। उनमें से 5 ने इंदर कौर को घेर लिया। किसी नुकीली चीज से उन्होंने उसे मारा और उसे चोट लग गई। जब अनीता बचाव में आई तो उसे भी कट लगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़