सायरा बानो पति को किया याद, कहा- मेरे लिए दिलीप कुमार सदा जीवित रहेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2021

मुंबई। अभिनेत्री सायरा बानो ने महान अभिनेता दिलीप कुमार को याद करते हुए कहा कि उनके दिवंगत पति उनके लिए सदैव जीवित रहेंगे। कुमार यदि आज जीवित होते, तो शनिवार को वह अपना 99वां जन्मदिन मना रहे होते। लंबी बीमारी के बाद सात जुलाई को उनका निधन हो गया था। बानो ने कहा कि कुमार के शारीरिक रूप से साथ नहीं होने के कारण ‘‘एक बड़ा खालीपन’’ पैदा हो गया है, लेकिन उन्हें अब भी लगता है कि उनके पति हर कदम पर उनके साथ हैं। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैं (कुमार की जयंती पर) प्रार्थना करूंगी, उन्हें याद करूंगी।

इसे भी पढ़ें: संभव है कांग्रेस मुक्त विपक्ष, कौन होगा लीडर और क्या होगी रणनीति... PK ने पूरा ब्लू प्रिंट बताया, मोदी की ताकत का एहसास भी कराया

बानो ने कहा कि कुमार के निधन के बाद एक बड़ा खालीपन सा आ गया है। बानो ने बताया कि वह कई महीनों से कुमार की ओर से गरीबों को भोजन भेज रही हैं। अकसर कहा जाता है कि समय हर घाव भर देता है, लेकिन बानो ने कहा कि उनके ‘‘साहेब’’ के बिना उनका जीवन अकल्पनीय बन गया है। बानो कुमार को प्यार से साहेब कहा करती थीं। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं खुद को स्वस्थ रखने की कोशिश कर रही हूं। आप कल्पना कर सकते हैं कि यह कितना मुश्किल काम है। यह बड़ा झटका है। मुझे वास्तव में नहीं पता कि मुझे इससे उबरने में कितना समय लगेगा या मैं इससे उबर भी पाऊंगी या नहीं।’’ बानो ने 1966 में दिलीप कुमार के साथ विवाह होने से पहले उनके साथ ‘सगीना’, ‘बैरंग’ और ‘गोपी’ जैसी कुछ फिल्मों में काम किया था।

उन्होंने कहा कि कुमार के साथ बिताए पांच दशक की यादें उनका सहारा हैं। उन्होंने कहा, ‘‘(मुझे लगता है कि) वह मेरे हाथ में हाथ डालकर साथ चल रहे हैं। मैं यही सोचती हूं कि वह यहीं हैं और मैं इसी तरह जीना चाहती हूं। उनके बिना चलना मेरे लिए अकल्पनीय है। हमने जीवन साथ बिताया है। हम 55-56 साल साथ रहे हैं।’’ बानो ने कहा, ‘‘हर विवाह में कुछ उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन हमने बेहतरीन समय साथ बिताया। उन्होंने मेरा जीवन में मेरा बहुत सहयोग किया। यह मेरा सौभाग्य है कि मैंने उनके साथ जीवन बिताया। वह हमेशा मेरी यादों में रहेंगे। वह मेरे लिए सदैव जीवित रहेंगे।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद