साजिद नाडियाडवाला ने आयोजित किया कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण अभियान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2021

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने अपने प्रोडक्शन हाउस में काम करने वाले 500 से अधिक कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए हाल ही में कोविड-19 टीकाकरण अभियान का आयोजन किया। साजिद के प्रवक्ता ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। यह टीकाकरण अभियान सोमवार को आयोजित किया गया। साजिद की आगामी फिल्मों में टाइगर श्रॉफ की ‘हीरोपंती 2’, अक्षय कुमार अभिनीत ‘बच्चन पांडे’, सलमान खान की प्रमुख भूमिका वाली‘कभी ईद कभी दीवाली’ और आहान शेट्टी तथा तारा सुतारिया की मुख्य भूमिका वाली ‘तड़प’ शामिल हैं। इन सभी फिल्मों के निर्माण से जुड़े कर्मचारियों ने टीकाकरण अभियान में कोविड रोधी टीके की खुराक लीं।

प्रमुख खबरें

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया

Dollar के मुकाबले Rupee 23 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में 96.65 पर पहुंचा