Sakshi Murder case: भाजपा ने घटना को 'लव जिहाद' से जोड़ा, सीएम केजरीवाल पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप

By अंकित सिंह | May 29, 2023

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक नाबालिग लड़की की छुरा घोंप का हत्या कर देने की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। हालांकि, आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है और उससे पूरे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसको दुखद बताते हुए उपराज्यपाल से सवाल पूछा है तो वहीं, अब भाजपा पूरे को भाजपा ने लव जिहाद' से जोड़ा है और केजरीवाल पर पलटवार किया है। 

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जानते हैं कि शाहबाद में हिन्दू युवती की मुस्लिम युवक द्वारा हत्या को यदि वह लव जिहाद कहेंगे तो उससे मुस्लिम मतदाता उनसे दूर होंगे और इसीलिये वह इसे एक साधारण हत्या की घटना दर्शाना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गिरफ्तार मुस्लिम हत्यारे साहिल सरफराज़ के हाथ में बंधा लाल कलावा साफ दर्शाता है कि यह एक सुनियोजित तरीके से काम करने वाले लव जिहाद गैंग का सदस्य है। सचदेवा ने कहा है कि केजरीवाल शाहबाद में साहिल द्वारा हिन्दू युवती की हत्या को कानून व्यवस्था का मामला बताकर मुस्लिम समुदाय का राजनीतिक तुष्टीकरण कर रहे हैं। 

केजरीवाल ने क्या कहा था

अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट करते हुए इस घटना को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा कि दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेख़ौफ़ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एलजी साहब, क़ानून व्यवस्था आपकी ज़िम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एलजी साब अगर अपना काम नहीं कर रहे तो क्या जवाबदेही है? दिल्ली की क़ानून व्यवस्था सबसे निम्न स्तर पर पहुँच गई है। खुले आम खून हो रहे हैं। आज भी शाहबाद की घटना बहुत शर्मनाक है। एलजी साब बिलकुल फेल हो गए हैं।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत