साक्षी सागर मडोलकर ने की अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर बात, कहा- मोगली 2025 मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है

By न्यूज हेल्पलाइन | Jan 16, 2025

साक्षी सागर मडोलकर, जो नामाकूल और अमेज़न की अपकमिंग सीरीज़ नॉक नॉक के लिए जानी जाती हैं, अब तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री करने जा रही हैं। उनकी पहली तेलुगु फिल्म मोगली 2025 होगी, जिसमें वह रोशन कनकाला के साथ नजर आएंगी। 14 जनवरी 2025 को फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ किया गया, जिसने फैंस के बीच खूब हलचल मचाई। साक्षी ने इस प्रोजेक्ट को अपना "ड्रीम प्रोजेक्ट" बताया है। फैंस उनकी इस नई शुरुआत को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

इसे भी पढ़ें: Saif Ali Khan Net Worth | सैफ अली खान की कुल संपत्ति 1300 करोड़ है, जानें बॉलीवुड के नवाब की सालाना आय, विरासत और लग्जरी कलेक्शन

साक्षी सागर मडोलकर ने अपनी तेलुगु डेब्यू फिल्म मोगली 2025 को लेकर अपना उत्साह जाहिर करते हुए कहा है, "इतने पैशनेट और टैलेंटेड टीम के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है। तेलुगु सिनेमा में अपनी जर्नी की शुरुआत करने को लेकर मैं बेहद खुश हूं। मोगली 2025 मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है, और मैं इंतजार नहीं कर सकती कि ऑडियंस इसे देखें और इसे महसूस करें।" फिल्म में साक्षी का किरदार जैस्मिन, जो कहानी की इमोशनल ताकत है, दर्शकों के दिलों को छूने वाला है। साक्षी की एक्साइटमेंट और उनके काम के लिए डेडिकेशन उनकी आंखों में साफ नजर आता है।

डायरेक्टर संदीप राज ने भी अपनी लीडिंग लेडी साक्षी की तारीफ करते हुए कहा, "साक्षी मोगली 2025 का दिल हैं। दर्शक कुछ सच में खास देखेंगे, और जैस्मिन 2025 के सबसे पसंदीदा फीमेल किरदारों में से एक बन जाएगी।" फिल्म की कहानी बेहद आकर्षक है, और शानदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ विजुअल्स भी दिल छूने वाले हैं। मोगली 2025 एक ऐसी सिनेमाई अनुभव बन रही है जिसे फैंस मिस नहीं करना चाहेंगे।

इसे भी पढ़ें: Siddharth Malhotra ने अपनी पहली ही फिल्म से बॉलीवुड में की थी धमाकेदार एंट्री, मॉडलिंग से शुरु किया था करियर

मोगली 2025 को लीडिंग प्रोड्यूसर टीजी विश्व प्रसाद ने पीपल मीडिया फैक्ट्री के तले प्रोड्यूस किया है, और इसमें कैची म्यूजिकल स्कोर हैं, जिन्होंने ऑस्कर-विनिंग ट्रैक नातु नातु पर भी काम किया है। इस फिल्म में म्यूजिक और कहानी दोनों का शानदार मेल है, और यह तेलुगु सिनेमा में एक बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है। मोगली 2025 एक ऐसा सिनेमाई अनुभव बनने जा रही है जिसे दर्शक लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे। तो इस सफर के लिए तैयार हो जाइए!

Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Bollywood

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Sagar Mhadolkar (@sakshi_mhadolkar)

प्रमुख खबरें

केन्द्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia की पहल से बदली जर्जर स्कूल की तस्वीर, भ्रमण कर लिया जायजा

विहिप नेता Surendra Jain बोले, संसद मार्च और जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारी देश के असली Gen-Z नहीं

Top 10 Breaking News 18 September 2026 | Election Commission decision on the TMC dispute | Nithari case prime accused Surendra Koli suicide | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

BCCI AGM में Ajit Agarkar के भविष्य पर फैसला टला, पद पर संशय बरकरार