By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2025
देश के आठ प्रमुख आवासीय बाजारों में बिक्री अप्रैल-जून में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत घटकर 97,674 इकाई रह गई, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 1,13,768 इकाई थी। आवासीय ‘ब्रोकरेज’ कंपनी प्रॉपटाइगर की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) और पुणे में मकानों की बिक्री अप्रैल-जून में सालाना आधार पर 30 प्रतिशत घटकर 41,901 इकाई रह गई।
प्रॉपटाइगर डॉट कॉम के बिक्री प्रमुख श्रीधर श्रीनिवासन ने कहा, ‘‘ खासकर बजट व मध्यम आय वर्ग में सामर्थ्य के दबाव ने खरीदारों की धारणा को थोड़ा सतर्क कर दिया है।’’ श्रीनिवासन ने कहा कि हालांकि अंतर्निहित मांग बरकरार है। प्रॉपटाइगर आरईए इंडिया का हिस्सा है। आरईए इंडिया के पास हाउसिंग डॉट कॉम का स्वामित्व है।