सलमान ने दी वरुण धवन को एलोवेरा जेल लगाने की सलाह

By अनिल बेदाग | Apr 13, 2019

मुंबई। बहुप्रतीक्षित फिल्म कलंक की कास्ट ने हाल ही में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के कॉमेडी शो, द कपिल शर्मा शो के सेट की शोभा बढ़ाई। उन्होंने कपिल शर्मा के साथ शूटिंग करके निश्चित रूप से अच्छा समय बिताया, जो हंसी से भरपूर था। कलाकारों के साथ बातचीत करते हुए कपिल ने प्रशंसकों के कुछ सवाल कास्ट से पूछे, जिनमें से एक सवाल था  की अभिनेताओं का चेहरा हर समय कैसे चमकता रहता है?  इस पर, आलिया भट्ट ने जल्दी से यह कहकर जवाब दिया कि चमकती त्वचा के लिए वह बहुत सारी हरी सब्जियां खाती हैं और वरुण कहते हैं कि वह एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करते हैं जिसका सुझाव सलमान खान ने उन्हें दिया था। 

इसे भी पढ़ें: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को है शादी के बंधन में बंधने की जल्दी, पर क्यों?

सलमान खान से स्किनकेयर पर नियमित सुझाव लेना अपने आप में इतनी बड़ी बात थी कि यह शो पर चर्चा का विषय बन गई। विस्तार से पूछे जाने पर, सेट के एक सूत्र ने कहा, “इस घटना के बारे में बताते हुए, वरुण धवन ने उल्लेख किया कि एक बार जब वह सलमान खान के घर यूं ही गए हुए थे, तब सुपरस्टार एलोवेरा के पौधों की देखभाल कर रहे थे और यहीं से स्किनकेयर पर बातचीत शुरू हुई थी। एक जिज्ञासु वरुण ने सलमान से पूछा कि वह एक चमकते चेहरे के लिए वास्तव में क्या करते हैं, जिस पर सलमान ने उन्हें पौधा दिया और अच्छी, चमकती त्वचा पाने के लिए रोज उसके जेल का उपयोग करने के लिए कहा।

प्रमुख खबरें

Share Market Crash: सेंसेक्स 2500 अंक टूटा, चंद घंटों में डूबे Investors के अरबों रुपये

Middle East में तनाव बढ़ा! Bahrain की Oil Refinery में भीषण आग, तेल सप्लाई पर Emergency घोषित।

Middle East में War Tension का खौफ, Dubai से Exit Plan बना रहे अमीर एशियाई परिवार।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से विमानन कंपनियों के शेयर गिरे, बाजार में बढ़ी चिंता