भारत ने पाकिस्तान में किया ऑपरेशन सिंदूर, कप्तान सलमान अली आगा ने कबूल किया ऑन कैमरा

By Kusum | Sep 29, 2025

भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 का फाइनल हारने के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए। इस दौरान उन्होंने मैच को लेकर और एशिया कप से जुड़े कई मुद्दों पर बात की। साथ ही उन्होंने इस दौरान कबूल किया कि भारत ने पाकिस्तान में उस समय तबाही मचाई थी जब ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया था। सलमान अली आगा ने मान लिया है कि उस ऑपरेशन में तमाम लोगों की जान चली गई थी और इससे तमाम लोग पीड़ित हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। उनके लिए वह और उनकी टीम मैच फीस डोनेट कर रही है। 

बता दें कि, पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों ने पहलगाम में आतंकवादी हमला किया था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। इनमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक था। इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। जिसके अंतर्गत पाकिस्तान में आंतकवादियों के अड्डों को निशाना बनाया था।  

प्रमुख खबरें

MCD के सर्वे में दिल्ली के 81 मकान मिले खतरनाक, 553 इमारतों की मरम्मत कराने की सलाह

चौथे T20I में West Indies ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज में 2-2 की बराबरी

यूनिक मर्केंटाइल इंडिया के MD राज कुमार रॉय आदिलाबाद में गिरफ्तार, निवेश धोखाधड़ी का आरोप

West Bengal: बंद चाय बागानों के मजदूरों को मिलेंगे 5000 रुपये और अतिरिक्त राशन