सलमान और सोनाक्षी ने सगाई के बाद की शादी, जयमाल की फोटोज हुईं वायरल

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 11, 2022

बॉलीवुड के जाने माने कलाकार सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा को चाहने वालों की और इनके फैंस की कोई कमी नहीं है। इन दोनों के फैंस की संख्या बड़ी तादाद में है और लोग इनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी पहली फिल्म सलमान के साथ ही की थी। ये दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं।

 

वायरल तस्वीर को देख कर लग रहा है कि यह सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा के जय माल की है। जहां सलमान शेरवानी में नजर आ रहे हैं तो वहीं सोनाक्षी दुल्हन के जोड़े में दिख रही है। लेकिन आपको बता दें कि यह दोनों तस्वीर फोटोशॉप्ड इमेज है जिसे इस वक्त काफी पसंद किया जा रहा है।

बता दे बीते दिनों सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की शादी की तस्वीरें वायरल हुई थीं। जिसमें सलमान सुनहरे रंग की शेरवानी पहने दिख रहे थे। वहीं सोनाक्षी लाल रंग के जोड़े में नजर आ रही थी। तस्वीरों में सोनाक्षी सिंदूर लगाए भी दिख रही थी। आपको बता दें यह तस्वीर भी नकली थी। असल तस्वीर साउथ एक्टर आर्या और एक्ट्रेस सय्यशा की सगाई की थी जिसे सलमान खान के फैंस ने एडिट करके उनकी और सोनाक्षी की शादी करा दी। फैंस को सलमान और सोनाक्षी के यह तस्वीर काफी पसंद आई थी।

सलमान और सोनाक्षी के वर्क फ्रंट की बात करें तो भाई जान जल्दी अपनी फिल्म टाइगर 3, लाल सिंह चड्डा पठान और कई बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे। वहीं सोनाक्षी सिन्हा जल्दी फिल्म क्रेजी हम, एक्स ऐक्सल, हीरा मंडी, कुकड़ा, हरी हरा वेरा मल्लू जैसी फिल्मों में दिखने वाली है।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में CM विजय का कामराज दांव! DMK को सीधी चुनौती, दक्षिण में नाडर समुदाय पर नजर और BJP समर्थकों को दिखा बड़ा अवसर

Delhi Weather: न्यूनतम पारा सामान्य से ऊपर चढ़कर 25 डिग्री पहुंचा, AQI 134 दर्ज

Prabhasakshi NewsRoom: Operation Firewall से बड़ा खुलासा, Indian Navy की जानकारी Pakistan तक पहुँचाई जा रही थी, 13 नौसैनिक जाँच के घेरे में

SSC Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए SSC CHSL में 2536 नौकरियां, महिलाओं को मिलेगी फीस में छूट