सलमान खान की एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने बॉलीवुड में हैरेसमेंट को लेकर किया शॉकिंग खुलासा

By रेनू तिवारी | Jun 19, 2020

मुंबई। बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत ने कथित तौर पर अपने बांद्रा वाले घर पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली हैं। सुशांत की मौत का कौन जिम्मेदार हैं इस बात की तलाश मुंबई पुलिस कर रही हैं। कहा जा रहा है कि सुशांत सिंह काफी तनाव में थे। तनाव का कारण उनके काम से भी जुड़ा हो सकता हैं। सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड की लाइफ पर सवाल खड़े होने लगे हैं। कहा जा रहा हैं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री काफी निर्दयी हैं। यहां कोई किसी की का दोस्त नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: जब कंगना रनौत ने करण जौहर को उनके ही मुंह पर उन्हें मूवी माफिया कह डाला, VIDEO वायरल

टाकिया ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 2004 में‘‘ टारज़नः द वंडर कार" से की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में कीं।उन्होंने कहा, " मेरे साथ ट्रोल करने और कार्यस्थल पर परेशान करने की घटनाएं हुईं है। मैं इस बारे में जागरुकता फैलना चाहती हूं और कहना चाहती हूं कि अगर आपको कोई यह एहसास कराता है कि आप छोटे हैं या बेकार हैं तो कृपया बोलिए। "उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है।

34 वर्षीय अभिनेत्री 2011 में आई "मोड़" फिल्म के बाद से सिनेमा जगत से दूर हैं। उन्होंने मंगलवार को कहा, " कृपया जान लें कि आप अतुल्य और अद्वितीय हैं। आपको यही होना चाहिए और उसके लिए लड़िए, जिसके आप हकदार हैं। आप होशियार और अलग हैं। आप उन्हें जीतने नहीं दें। कृपया किसी से बात कीजिए। "

प्रमुख खबरें

Gold-Silver Price Crash: हफ्तेभर में चांदी ₹17,000 सस्ती, सोने में भी भारी गिरावट; चेक करें 24K का भाव

आंध्र प्रदेश में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात: अनंतपुर के सरकारी स्कूल में घुसा सिरफिरा, 10वीं की छात्रा पर चेन-सॉ से हमला कर काटा लड़की का गला

निर्यातकों के लिए RELIEF योजना की निगरानी को DGFT ने बनाई छह सदस्यीय समिति

CEC ज्ञानेश कुमार ने आपराधिक कृत्य किया, मॉक संसद में बोले मल्लिकार्जुन खरगे