"सलमान खान का भी हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा" पिता सलीम को मिला धमकी भरा पत्र

By निधि अविनाश | Jun 06, 2022

अभिनेता सलमान खान और उनके पिता, अनुभवी लेखक-निर्माता सलीम खान को जान से मारने का धमकी भरा पत्र मिला है। मुंबई पुलिस ने रविवार को मीडिया को इसके बारे में सूचित किया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मामले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें: IIFA Awards 2022: ऐश्वर्या-अभिषेक की ट्विनिंग, हाथों में हाथ डालकर ग्रीन कार्पेट पर किया वॉक, फैंस ने दिया Power Couple का टैग

पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। धमकी की खबर सामने आने के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस हफ्ते की शुरुआत में खबर आई थी कि सलमान कभी लॉरेंस बिश्नोई के रडार पर थे। 2018 में, बिश्नोई के एक सहयोगी को काला हिरण हत्या मामले में अभिनेता को जान से मारने की धमकी देने के बाद गिरफ्तार किया गया था। इस बीच, सलमान इस सप्ताह के अंत में IIFA 2022 को पूरा करने के बाद अबू धाबी से लौटे। अभिनेता ने बॉलीवुड के कई अन्य सितारों के साथ अवार्ड शो में भाग लिया। 

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन