उर्वशी... पर देखिए सलमान खान और प्रभुदेवा का जबरदस्त डांस

By रेनू तिवारी | Jul 10, 2019

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपने फैंस से सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े रहते हैं। सलमान खान अपने फैमिली वीडियोज और तस्वीरें पोस्ट करके अपने फैंस के साथ अपनी खुशियां बांटते रहते है। काफी समय से सलमान सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव है। हाल ही में सलमान खान ने मुंबई की सड़को पर साइकिल चलाई थी जिसके बाद सलमान खान को हेलमेट न पहने पर ट्रोल भी किया गया था। इस बात से सलमान खान के फैंस उनसे नाराज भी हुए थे। लेकिन अब जो वीडियो सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर शेयर किया है उससे उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक्टर और डांसर प्रभुदेवा के साथ सलमान खान ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं। ये डांस सलमान प्रभुदेवा के सुपरहिट गाने उर्वशी पर किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: बुरा बर्ताव करने पर कंगना रनौत का मनोरंजन पत्रकारों ने किया बहिष्कार

इस वीडियो में सलमान खान के साथ कन्नड़ एक्टर सुदीप और फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला भी डांस करते नजर आ रहे है। सलमान ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा - डांस मास्टर के साथ डांस क्लास।

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड