एक समय सलमान खान गोविंदा से हो गए थे इनसिक्योर? सल्लू भाई ने चीची के भांजे विनय से किया खुलासा

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 28, 2025

 गोविंदा के भांजे एक्टर विनय आनंद ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। सलमान खान ने उनेक मामा और एक्टर गोविंदा के खिलाफ उनसे क्या कहा था। आपको बताते चलें कि विनय आनंद 'दिल ने फिर याद' और 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया' जैसी फिल्मों में काम किया। बता दें कि, विनय आनंद गोविंदा के काफी करीब रहे, बल्कि सलमान खान के साथ भी काफी अच्छा बॉन्ड रहा है। अब बताते विनय आनंद ने क्या कहा इंटरव्यू में, सलमान ने एक बार विनय से गोविंदा के बारे क्या कहा था?

क्या सलमान ने 'पार्टनर' में कटवाया था गोविंदा का रोल?

इसका जवाब विनय दिया कि, नहीं, मुझे नहीं लगता कि सलमान खान को गोविंदा जी का रोल कटवाने की जरुरत है, क्योंकि जब सलमान भाई ने गोविंदा के साथ फिल्म की, वो बहुत बड़े सुपरस्टार थे। उस समय वो नंबर वन स्टार थे उस वक्त। अगर सलमान भाई के अंदर गोविंदा के लिए इनसिक्योरिटी होती, तो वे पार्टनर नहीं बनते।

सलमान ने गोविंदा को बताया नंबर वन

आगे इंटरव्यू में विनय आनंद ने बताया कि, 'आप सलमान खान साहब के इंटरव्यूज देख लो। वो खुद ही कहते है कि हिंदूस्तान में दो ही बड़े स्टार्स हैं, उनमें से एक गोविंदा हैं। इससे बड़ी बात क्या ही होगी। मैं तो सलमान भाई से मिला था, तो वह कुछ चीजें गोविंदा के खिलाफ यही कहते थे कि यार गोविंदा सोचता बहुत है कुछ चीजें करने के लिए।'

प्रमुख खबरें

BRICS समिट में ये 5 काम कर गए जिनपिंग, भारत भी हैरान!

Montreal Protocol प्रतिबद्धताओं को भारत ने विकास रोके बिना पूरा किया: Kirti Vardhan Singh

PM Modi के 25 साल बेमिसाल: Amit Shah बोले- Viksit Bharat के लिए देश को चाहिए ऐसा Leadership

चीन पर भारत की चढ़ाई, बंपर एक्सपोर्ट कर दिखाया दम!