Bigg Boss 16 लवर्स के लिए आयी खुशखबरी! एक महीने के लिए शो का हुआ Extension, अब इस दिन होगा Grand Finale

By रेनू तिवारी | Dec 17, 2022

बिग बॉस 16 ने हमें बांधे रखा है! चार महीनों में इस शो ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है। खैर, अब हमारे पास प्रशंसकों के लिए कुछ अच्छी खबर है। बीबी 16 को अब एक्सटेंशन मिल रहा है। बिग बॉस ने घरवालों के सामने शो के एक्सटेंशन की घोषणा की। अब यह 12 फरवरी, 2023 तक प्रसारित होगा। सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए शो की अब तक की टीआरपी भी प्रभावशाली रही है। लोगों ने शो को खूब पंसद किया है। शो में साजिद खान, सुंबुल तौकीर, टीना दत्ता, अब्दू रॉजिक, निमृत कौर, मराठी बिग बॉस के विजेता शिव ठाकरे जैसे प्रतियोगियों ने अपना शानदार गेम खेल को शो की टीआरपी में शीर्ष पर पहुंचाया है। 

सलमान खान द्वारा होस्ट किया गया बिग बॉस 16, 1 अक्टूबर, 2022 को प्रीमियर हुआ। रियलिटी शो का ग्रैंड फिनाले फरवरी 2023 में होने की संभावना है। बीबी 16 कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है। इस बार घर में जिन सेलेब्रिटीज से लड़ रही हैं उनमें श्रीजिता डे, विकास मानकतला, साजिद खान, टीना दत्ता, शालिन भनीत, सौंदर्या शर्मा, निमृत कौर अहलूवालिया, अंकित गुप्ता, प्रियंका चौधरी, सुम्बुल तौकीर खान, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे और अब्दु रोज़िक हैं।  वहीं, गौतम विग, गोरी नागोरी और मान्या सिंह घर से बेघर हो गए हैं। बिग बॉस 16 ने इस बार अपने नए ट्विस्ट और बदलावों के कारण पहले ही काफी सुर्खियां बटोर ली हैं, जिसमें वीकेंड का वार दिनों को शनि-रवि से शुक्र-शनि तक शिफ्ट करना भी शामिल है। इस बार बिग बॉस 16 की थीम सर्कस है।

 

इसे भी पढ़ें: Kuttey Motion Poster OUT! एक हड्डी और 7 कुत्ते, अर्जुन कपूर और तब्बू की नयी फिल्म का दमदार पोस्टर रिलीज

 

अब्दु रोज़िक का अचानक हुआ एलिमिनेशन

अब्दु रोज़िक BB16 के सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय प्रतियोगियों में से एक हैं। ताजिकिस्तानी गायक को शो में उनकी दयालुता और प्यारी हरकतों के लिए प्यार किया जाता है। जहां घर के अंदर लोग मुद्दा बनाने के लिए लड़ते हैं वहीं अब्दू प्यार की झप्पी देने में विश्वास रखते हैं, इस लिए बिग बॉस के घर के अंदर सबसे लोकप्रिय सजस्य अब्दू ही हैं। अब अब्दू के फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही हैं। यह कई लोगों के लिए दिल तोड़ने वाला, क्योंकि अब्दू रोजिक बिग बॉस के घर के बाहर जा रहे हैं। कलर्स द्वारा जारी किए गए नवीनतम प्रोमो में बिग बॉस अब्दु को शो छोड़कर घर से बाहर आने के लिए कहते हुए देखा जा सकता है। घोषणा के बाद न केवल 19 वर्षीय अब्दू बल्कि उनके घर के साथी, साजिद खान, शिव ठाकरे और निमृत कौर अहलूवालिया भी घोषणा से हिल जाते हैं। घर के अंदर काफी दुख वाला माहौल बन जाता है। 

प्रमुख खबरें

Sambhal Police ने Barawafat जुलूस से पहले निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन से निगरानी

Katarniaghat में बह रहे 5 Elephants को वन और सिंचाई विभाग ने बचाया

Saman Bird Sanctuary के पास विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं, UP Cabinet ने दी मंजूरी

Dumka में रसोइये की मौत पर BJP MLA देवेंद्र कुंवर समेत नौ पर FIR दर्ज