सलमान खान ने Bollywood में पूरे किए 31 साल, सोशल मीडिया पर शेयर की ये तस्वीर!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2019

मुम्बई। सलमान खान ने बॉलीवुड में 31 वर्ष का सफर पूरा करने पर अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया। अभिनेता (53) ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ भारतीय फिल्म जगत का बहुत-बहुत शुक्रिया, उन सभी का जो इस 31 साल के सफर का हिस्सा रहें, विशेषकर मेरे सभी प्रशंसक और मेरे शुभचिंतक, जिन्होंने इस बेहतरीन सफर को मुमकिन बनाया।’’ 

इसे भी पढ़ें: फिल्म मरजावां का पोस्टर हुआ रिलीज़, फिर से साथ दिखेगी ''एक विलेन'' की जोड़ी!

वहीं पिछले एक दशक में, सलमान ने ‘दबंग’ (2010), ‘रेडी’ (2011), ‘बॉडीगार्ड‘ (2011),  एक था टाइगर’ (2012), ‘किक’ (2014), ‘सुल्तान’ (2016), ‘टाइगर जिंदा है’ (2017), ‘भारत’ (2019) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके हैं। वहीं अभी वह फिल्म ‘दबंग3’ की शूटिंग में मसरूफ हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक देशों में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत

The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी