सलमान खान अपने घोड़े को खिलाते-खिलाते खुद खाने लगे घास, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

By रेनू तिवारी | Apr 10, 2020

बॉलीवुड सितारे इन दिनों घर पर बैठ कर अपने फैंस को भी मोटिवेट कर रहे हैं कि आप सभी घर पर ही रहे ताकि कोरोना वायरस को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके। कोरोना वायरस के कारण ज्यादातर देशों में लॉकडाउन लगा हुआ है। भारत में भी संक्रमण के खतरे को बढ़ता देख लॉकडाउन लगा दिया गया। लोग सरकार के निर्देशों का पालन करें इस लिए बॉलीवुड सितारे भी अपने फैंस से सरकार की बात मानने की अपील कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन से प्रभावित गरीबों को अपना समर्थन देने के लिए कैंसर पीड़ित इरफान खान रखेंगे 12 घंटे का व्रत

बात तो मान ली अब घर पर टाइम कैसे गुजारे। बॉलीवुड सेलेब्स कुछ क्या कर रहे है इन दिनों उसका वीडियो भी शेयर करते है ताकि फैंस इसे फॉलो करें। हाल ही में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने भी बड़ा ही अनोखा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान घास खाते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: शब-ए-बारात पर मुस्लिम समुदाय ने लॉकडाउन का किया पालन, सलमान खान ने सभी को कहा- धन्यवाद

दरअसल सलमान खान लॉकडाउन से पहले फॉर्म हाउस में थे। अब जब लॉकडाउन हो गया तो सलमान खान परिवार से दूर वहीं पर रह रहे हैं। सलमान खान अपने फॉर्म हाउस में कई सारे पालतू पशुओं को पाल रखा है। सलमान सुबह अपने घोड़े को खुद चारा खिलाने गये और चारा खिलाते हुए वह खुद भी घोड़े को खिलाई जाने वाली घास को खाने लगे। सलमान को घास खाता देख सलमान का भतीजा हंस रहा था। सलमान खाल घास को टेस्टी भी कह रहे हैं।

आप भी देख सलमान खान का ये वीडियो-

आपको बता दें कि सलमान खान अपनी टीम के साथ मिल कर लॉकडाइन में फंसे लोगों की मदद कर रहे हैँ। लॉकडाउन के कारण मुंबई मे सिनेमा इंडस्ट्री में काम करने वाले डेली वर्कर्स की हालत काफी बुरी है। सलमान खान 25 हजार डेली वर्कर्स को मदद कर रहे हैं। उनके खाने व दवाई का इंतजाम कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: महिला आरक्षण के बाद Lok Sabha की सीटें 816 हो जाएंगी, बहुमत का आंकड़ा भी बढ़कर 409 होगा

दोस्त पुतिन से मिलने रूस जा रहे हैं मोदी! लावरोव का बड़ा बयान आया सामने

9 अप्रैल तक खत्म हो जाएगा युद्ध? ट्रंप के सीक्रेट प्लान पर बड़ा खुलासा

Lord Vishnu Mantra: Lord Vishnu के 1000 नाम हैं Life Changing, Thursday को पाठ से बदल जाएगी आपकी किस्मत