Tiger 3 Box Office Collection । सलमान खान की फिल्म ने पहले दिन किया 44.50 करोड़ का बिजनेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2023

मुंबई। सलमान खान अभिनीत फिल्म टाइगर 3 ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 44.50 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म निर्माण कंपनी यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने सोमवार को यह जानकारी दी। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म रविवार को दीपावली के मौके पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई। खान के अलावा फिल्म में इमरान हाशमी और कैटरीना कैफ भी हैं।

इसे भी पढ़ें: First Diwali Celebration । दिलवालों की दिल्ली में Sid-Kiara और Parineeti-Raghav ने मनाई अपनी पहली दिवाली, साझा की खूबसूरत तस्वीरें

'टाइगर 3' 2017 की फिल्म टाइगर जिंदा है की अगली कड़ी है। फिल्म के टिकटों की अग्रिम बुकिंग पांच नवंबर को शुरू हुई थी। फिल्म निर्माण कंपनी ने यह भी कहा कि टाइगर 3 को सलमान की फिल्म के साथ-साथ टाइगर फ्रेंचाइजी की किसी भी फिल्म के लिए 'सबसे बड़ा ओपनिंग डे' मिला।

प्रमुख खबरें

Justice Devendra Kumar Upadhyaya: Supreme Court कॉलेजियम ने की पदोन्नति की सिफारिश

Mysuru Dasara में सैन्य झांकियों और Air Show के लिए DK Shivakumar ने Rajnath Singh से मांगा सहयोग

Meerut Police ने केसरगंज मस्जिद के पास बढ़ाई सुरक्षा, सोशल मीडिया वीडियो के बाद गश्त तेज

Lucknow में खिली धूप, मौसम विभाग ने UP के कई हिस्सों में बारिश का जताया अनुमान